1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इस दिशा में हवनकुंड बनाना है सबसे उपयोगी, परिवार पर नहीं आता है कोई संकट

Vastu Tips: इस दिशा में हवनकुंड बनाना है सबसे उपयोगी, परिवार पर नहीं आता है कोई संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2020 06:36 am IST,  Updated : Oct 18, 2020 06:36 am IST

इसके अलावा आप आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भी अग्निकुंड का निर्माण करवा सकते हैं।

Vastu Tips in hindi havan Kund direction- India TV Hindi
दक्षिण दिशा में हवन कुंड बनाना है सबसे उपयोगी Image Source : INSTAGRAM: @MDPSPHOTOGRAPHY

वास्तु शास्त्र में आज जानिए हवनकुंड बनाने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार अग्नि से संबंधित जितना भी कार्य है, उन सबके लिये दक्षिण दिशा सबसे उपयोगी है। क्योंकि दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि से है और हवनकुंड का संबंध भी अग्नि से है। अतः आप दक्षिण दिशा में अग्निकुंड बनवा सकते हैं। 

इसके अलावा आप आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भी अग्निकुंड का निर्माण करवा सकते हैं। चूंकि आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से है और किसी भी हवन कार्य के लिये लकड़ी आदि का इस्तेमाल तो किया ही जाता है। अतः इस दिशा में हवनकुंड बनाने से आपको हवन करते समय इस दिशा के वास्तु की भी मदद मिलेगी। 

इस दिशा में हवन करने से आपके परिवार के सब लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपके परिवार पर कभी कोई संकट नहीं आयेगा। साथ ही जब कभी आप हवन करें, तो उसकी आहुति पूर्व दिशा की ओर मुंह करके दें। 

अन्य खबरों के लिए करे क्लिक

Vastu Tips: घर में किसी अलमारी में बनाया हुआ है मंदिर तो ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न रखें इस तरह की मूर्तियां, होगा अशुभ

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न लगाएं ये तस्वीरें, बढ़ सकती है मुश्किलें

Vastu tips: घर के मंदिर में कराएं इस रंग का पेंट, पूजा करते समय मिलेगी शांति

Vastu Tips: ऑफिस में इस दिशा में मंदिर बनाने से बिजनेस में मिलता है खूब लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल