1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान न करें ये 5 चीजें, हो सकती है पैसों की परेशानी

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान न करें ये 5 चीजें, हो सकती है पैसों की परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:10 am IST

वास्तु के अनुसार दान देने से पुण्य मिलता है। लेकिन दान देना हर समय शुभ नहीं होता है। कई बार ये आपकी बर्बादी का कारण बन सकता है।

sunset- India TV Hindi
सूर्यास्त Image Source : PEXELS.COM

हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने का बहुत अधिक महत्व  होता है। घर पर कोई पूजा, हवन हो या फिर कोई शुभ काम दान करने जरूरी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अपनी इच्छानुसार दान करने से धन लाभ की प्राप्ति के साथ पुण्य मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि आप दिन के किसी भी प्रहर में दान दें लेकिन सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए चाहे फिर वो आपका पड़ोसी ही क्यों न हो। इससे मां लक्ष्मी आपके घर से उस व्यक्ति के घर चली जाती हैं जिसे आपने दान दिया है। 

मान्यता है कि शाम के समय में पड़ोसियों से भी कुछ लेना एक तरह का उधार होता है जिसकी वजह से घर की बरकत में रुकावट आती है। जानिए सूर्यास्त के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। 

Pitru Paksha 2021: पितृपक्ष में कौवे को देख जानें अकस्मात धनलाभ और मनोरथ सिद्ध करने के संकेत

हल्दी

वास्तु के अनुसार शाम के समय हल्दी किसी को भी दान नहीं देना चाहिए। क्योंकि इसे गुरु का कारक माना जाता है। इसलिए शाम के समय इसका दान करने से आपका गुरु कमजोर पड़ जाएगा और आपके घर में धन-धान्य की कमी हो जाएगी। 

दूध
दूध सूर्य-चंद्रमा से संबंधित होता है। वास्तु के अनुसार यह मां लक्ष्मी और विष्णु के कारक है। इस कारण संध्या के समय दूध का दान नहीं करना चाहिए। इससे धन हानि होती है।

दही
इसका संबंध शुक्र से है जो वैभव और सुख का कारक है। अगर संध्या के समय इसका दान दिया तो आपके घर में अलक्ष्मी और अशांति का वास हो जाएगा।

Vastu Tips: गर्भवती महिलाओं को अपने आसपास रखनी चाहिए ये 3 चीजें

पैसों का लेन-देन
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं रहती है। 

प्याज-लहसुन देना
वास्तु के अनुसार शाम के समय प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। इनका संबंध केतु ग्रह से होता है। इसलिए शाम के समय ये चीजें देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल