1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: हर दिशा में अलग रंग की मोमबत्ती जलाना होता है शुभ, जानें किस दिशा में जलाएं कौन से रंग की मोमबत्ती

वास्तु टिप्स: हर दिशा में अलग रंग की मोमबत्ती जलाना होता है शुभ, जानें किस दिशा में जलाएं कौन से रंग की मोमबत्ती

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2020 06:48 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 06:49 am IST

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश अन्य दिशाओं में कैंडल्स के कलर के बारे में चर्चा करेंगे।

Candle- India TV Hindi
Candle Image Source : INSTAGRAM/CANDLE_COTTAGE_CO

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश ने कल हमने दक्षिण दिशा में कैंडल लगाने के बारे में चर्चा की थी और आज उसी कड़ी में हम अन्य दिशाओं में कैंडल्स के कलर के बारे में चर्चा करेंगे। सबसे पहले बात करेंगे पूर्व दिशा में कैंडल्स के कलर चयन के बारे में। पूर्व दिशा में हरे रंग की कैंडल्स लगानी चाहिए, इससे जीवन की गति बनी रहती है और आप तरक्की करते जाते हैं।

 इसके अलावा पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स , उत्तर दिशा में काले रंग की कैंडल लगाना अच्छा माना जाता है। वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा के कोने में सफेद रंग की कैंडल्स नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की कैंडल्स , ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स।

जबकि आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरे रंग की कैंडल्स जलाना अच्छा होता है। दिशाओं के अनुसार रंग चयन करके कैंडल्स लगाने से आपको उस दिशा के शुभ फल प्राप्त होते हैं। किस दिशा में कौन-से रंग की कैंडल्स लगाने से क्या शुभ फल मिलते हैं, ये हम आपको कल विस्तार से बतायेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल