1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: महाअष्टमी के दिन इन दिशाओं में करें कुमारिका भोजन के पांच हिस्से

वास्तु टिप्स: महाअष्टमी के दिन इन दिशाओं में करें कुमारिका भोजन के पांच हिस्से

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2020 08:16 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:03 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुमारी भोजन के पांच हिस्सों के लिए एक उचित दिशा निर्धारित है।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

आज महाअष्टमी के दिन वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे कुमारिका भोजन की। निर्णयसिंधु और दुर्गार्चन पद्धति में कुमारिका भोजन का विधान बताया गया है । कुमारी भोजन के पांच हिस्से हैं- पहला आयी हुयी कन्याओं के हाथ-पैर धुलाना, फिर उनके मस्तक पर टीका लगाना, उनका नीराजन करना, उन्हें भोजन कराना, उन्हें दक्षिणा देना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना ।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन सब कार्यों के लिये एक उचित दिशा निर्धारित है, जिसके अनुसार पूर्व दिशा की ओर मुख करके कन्याओं को अर्घ्य और पाद्य देना चाहिए, दक्षिण-पूर्व की ओर मुख करके नीराजन करना चाहिए, उत्तर-पूर्व की ओर मुख करके टीका लगाना चाहिए, सम्मुख होकर उन्हें भोजन देना चाहिए, उर्ध्व मुख, यानि ऊपर की ओर देखकर दक्षिणा देनी चाहिए और अधोमुख होकर, यानि पृथ्वी की ओर देखते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए । इस तरह उचित दिशा के अनुसार सारे कार्य करने से वास्तु के शुभ फल प्राप्त होते हैं और कन्याएं आनन्द से भोजन ग्रहण करती हैं । साथ ही देवी मां की कृपा बनी रहती है और घर में भी सब तरफ आनन्द होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल