1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: दक्षिण-पूर्व के अलावा इस दिशा में न बनवाएं शौचालय का गड्ढा, गृह स्वामी पर बढ़ेगा कर्ज

वास्तु टिप्स: दक्षिण-पूर्व के अलावा इस दिशा में न बनवाएं शौचालय का गड्ढा, गृह स्वामी पर बढ़ेगा कर्ज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2020 06:26 am IST,  Updated : May 09, 2020 08:49 am IST

प्राचीन वास्तुशास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा को दही मथने, औषधियों और भोज्य पदार्थों के रखे जाने के लिए और रति गृह के लिये इस दिशा को निर्देशित किया गया है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें उत्तर-पश्चिम दिशा के बारे में।  अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय का निर्माण करेंगे तो क्या होगा? प्राचीन वास्तुशास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा को दही मथने, औषधियों और भोज्य पदार्थों के रखे जाने के लिए और रति गृह के लिये इस दिशा को निर्देशित किया गया है। 

व्यवहार में यह देखा गया है कि घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में गड्ढा करने के बहुत शुभ परिणाम देखने में नहीं आते। इस दिशा में गड्ढा करने से गृह स्वामी पर ऋण का भारी बोझ हो जाता है और कई बार तो प्रॉपर्टी नीलाम होने की नौबत आ जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि गड्ढ़ा बनाने के लिए बुरी माने जाने वाली दिशाओं में उत्तर-पश्चिम दिशा तीसरी दिशा है। 

वास्तु टिप्स: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं शौचालय का गड्ढ़ा, जानिए कारण

सबसे बुरी दिशा है- दक्षिण-पश्चिम | दूसरी बुरी दिशा है दक्षिण-पूर्व और तीसरी बुरी दिशा है उत्तर-पश्चिम, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय बनाया जा सकता है तो किन सावधानियों को अपनाकर आप उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय बना सकते हैं इस बारे में हम आपको कल बताएंगे। 

वास्तु शास्त्र: दक्षिण दिशा में बना शौचालय ला सकता है मुसीबतें, जरूर अपनाएं ये उपाय 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल