1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं शौचालय का गड्ढ़ा, जानिए कारण

वास्तु टिप्स: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं शौचालय का गड्ढ़ा, जानिए कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2020 06:22 am IST,  Updated : May 07, 2020 04:57 pm IST

इस दिशा में शौचालय होना सबसे अच्छा है। बशर्ते कि सीवर की सही व्यवस्था हो | किसी भी सूरत में दक्षिण-पश्चिम दिशा में गड्ढ़ा नहीं खुदवाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में शौचालय के बारे में। घर की इस दिशा में शौचालय होना सबसे अच्छा है। बशर्ते कि सीवर की सही व्यवस्था हो | किसी भी सूरत में दक्षिण-पश्चिम दिशा में गड्ढ़ा नहीं खुदवाना चाहिए। 

अगर गड्ढ़ा खुदवाना हो तो दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम के बीच का हिस्सा इस्तेमाल करना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा में गड्ढ़ा करने से घर की माता के जीवन का संकट उत्पन्न हो जाता है। घर के निवासियों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। पेट आगे को निकाल आता है। जाड़े की ऋतु शुरू होते ही अचानक बीमारियां घेर लेती हैं।

वास्तु टिप्स: गलत दिशा में बना शौचालय उत्पन्न कर सकता है आर्थिक संकट

रोज दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच मन में पाप-पूर्ण विचार आते हैं और मनुष्य की चेष्ठाएं भी वैसे ही हो जाती हैं। अगर किसी वजह से दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय के लिए गड्ढ़ा बनाना पड़े तो उसका कोई निदान नहीं है। मन के संतोष के लिए उस दिशा में पीला रंग करवाना चाहिए। हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी लाकर डालनी चाहिए और पृथ्वी के नीचे जितना गहरा गड्ढ़ा हो उससे ज्यादा ऊंची टंकी शौचालय की छत पर लगवानी चाहिए । 

वास्तु शास्त्र: दक्षिण दिशा में बना शौचालय ला सकता है मुसीबतें, जरूर अपनाएं ये उपाय 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल