1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: किचन में नहीं रखना चाहिए फर्स्ट एड बॉक्स, परिवार के सदस्यों की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु टिप्स: किचन में नहीं रखना चाहिए फर्स्ट एड बॉक्स, परिवार के सदस्यों की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2020 06:24 am IST,  Updated : May 02, 2020 10:42 am IST

रसोई में जलने-कटने का खतरा अधिक रहता है जिसके चलते कई लोग फर्स्ट एड बॉक्स के लिए रसोईघर का चुनाव करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में कभी भी दवाईयों का डिब्बा नहीं रखना चाहिए |

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रसोई और दवाइयों के संबंध के बारे में। रसोई में जलने-कटने का खतरा अधिक रहता है जिसके चलते कई लोग फर्स्ट एड बॉक्स यानि दवाई के डिब्बे के लिये रसोईघर का चुनाव करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में कभी भी दवाईयों का डिब्बा नहीं रखना चाहिए। 

रसोईघर में दवाई रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है। हमेशा उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कोई न कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या उन्हे घेरे रहती हैं। इसलिए ध्यान रहे कि गलती से भी कभी दवाईयों का डिब्बों रसोईघर में ना रखें अन्यथा घर के लोगों की सेहत पर इसका असर बहुत बुरा हो सकता है।

वास्तु शास्त्र: सिग्नेचर करते समय इस जगह लगा दे बिंदु, आर्थिक स्थिति हो जाएगी ठीक

घर के मुख्य द्वार पर रखें लॉफिंग बुद्धा, आर्थिक स्थिति होगी अच्छी​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल