1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं आइना, होगा भारी नुकसान

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं आइना, होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2020 06:25 am IST,  Updated : May 15, 2020 12:06 pm IST

अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दे क्योंकि यह अशुभ होता है।

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकरास ने कल आइने के बारे में चर्चा की थी। हमने बताया था कि घर की किस दिशा में आइना लगाना अच्छा होता है। साथ ही किस आकृति का लगाना चाहिए, ये भी बताया था। वहीं आज बताएंगे कि किस दिशा में आइना नहीं लगाया जाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा औरआग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य कोण की दीवार पर आइना यानी कि मिरर नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दे क्योंकि यह अशुभ होता है।

Vastu Tips: वास्तु दोष से बचने के लिए कहां और कैसा लगाना चाहिए आईना 

यदि आप उसे नहीं हटा सकते क्योंकि कई घरों में आइना दीवार पर टाइलस के बीच में लगा होता है यानी इस तरह से लगा होता है कि उसे हटाना संभव नहीं है। तो आप उस पर कोई कपड़ा ढक सकते हैं जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े। इस दिशा में लगा आइना नुकसान ही देता है। इन दिशाओं में आइना लगाने से भय़ बना रहता है।

वास्तु टिप्स: दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर घर में लगाने से होगा धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल