1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: नया फ़्लैट लेने से पहले सुनिश्चित कर लें किस दिशा में खुलती हैं खिड़कियाँ

वास्तु टिप्स: नया फ़्लैट लेने से पहले सुनिश्चित कर लें किस दिशा में खुलती हैं खिड़कियाँ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2020 06:51 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 06:58 am IST

वास्तु टिप्स में आज जानिए घर की किस दिशा में होनी चाहिए खिड़कियाँ और बाल्कनी

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे दक्षिण दिशा में फ्लैट के मुख्य दरवाजें के बारे में। यदि दक्षिण दिशा में खुलने वाला मुख्य दरवाजा एक गैलरी में खुलता हो, उसके आगे खुला स्पेस न हो, दरवाजे के आगे दीवार उसे ब्लॉक कर रही हो तो,दक्षिण दिशा के वास्तु के बुरे फल उस फ्लैट के मालिक को नहीं मिलेंगे। 

ये तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे की बात थी, अब बात खिड़कियों व बालकनी की। फ्लैट में मुख्य द्वार से ज्यादा ध्यान देने की बात खिड़कियों और बालकनियों की है। जिस फ्लैट की ज्यादा से ज्यादा खिड़कियां पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में खुलती हो, वो फ्लैट बेहद शुभ होगा। भले ही उस घर का मुख्य दरवाजा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर न हो | यही स्थिति बालकनी की भी होनी चाहिए। उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में बालकनी बेहद शुभ है। दक्षिण पूर्व और दक्षिण दिशा में भी बालकनी स्वीकार्य है।

वास्तु टिप्स: जानिए फ्लैट खरीदते वक्त किन चीजों का रखना है ध्यान

अगर उनके विपरीत दिशा में भी उतनी ही बड़ी या उससे बड़ी बालकनी मौजूद हो, लेकिन किसी भी सूरत में दक्षिण-पूर्व दिशा में कोई बालकनी, कोई खिड़की या कोई ओपनिंग नहीं होनी चाहिए। यह साक्षात् विष के समान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल