1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें कितनी मूर्तियां? जानिए पूजा घर से जुड़ी जरूरी बातें

Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें कितनी मूर्तियां? जानिए पूजा घर से जुड़ी जरूरी बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2021 07:14 am IST,  Updated : Nov 21, 2021 07:14 am IST

वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में।

vastu tips today in hindi god idols for home mandir me na rakhe bhagwan ki aisi murtiya- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में।  Image Source : PIXABAY.COM

Highlights

  • घर के मंदिर में गणेश जी की दो से ज्यादा मूर्ति नहीं रखनी चाहिए
  • भगवान के रौद्र रूप की मूर्ति मंदिर में नहीं रखनी चाहिए
  • खंडित मूर्तियों का तुरंत विसर्जन कर दें

वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में। मंदिर में या घर की किसी और जगह पर भी भगवान की मूर्ति कभी भी इस तरह नहीं रखनी चाहिए कि उसके पीछे का भाग, यानी पीठ दिखाई दे। मूर्ति बिल्कुल सामने से दिखनी चाहिए। 

भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता। पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से अधिक मूर्तियां या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अन्यथा यह शुभ फलदायी नहीं होता। घर की दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की दो तस्वीर हो सकती हैं। 

इसके अलावा भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर भी मंदिर में नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो, जिसमें भगवान का रौद्र रूप हो। हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद की मुद्रा वाली भगवान की मूर्तियां ही घर में लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खंडित मूर्तियों का तो तुरंत विसर्जन ही कर दें।

वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर के मंदिर का वास्तु जरूर ठीक करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा में कभी न कराएं ये रंग, होगी परेशानी

Vastu Tips: व्यापार में वृद्धि के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग के मार्बल

Vastu Tips: पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, मिलेगी हर परेशानी से निजात

Vastu Tips: लगातार तरक्की पाने के लिए ईशान कोण की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल