1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:36 am IST

इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ, तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ होगे। राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होगे। जानिए ये सप्ताह आपका कैसे बीतेगे..

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह शुक्र और मंगल दोनों ग्रह राशि बदल रहे हैं। शुक्र तुला राशि और मंगल धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति आप को नौकरी में प्रगतिकारक सिद्ध होगी। सप्ताह का प्रथम दिन आप के लिए शुभ है। मित्रों और बड़ों का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक प्रगति होगी।

19 व 20 तारीख आप के लिए अत्यधिक अशुभ रहेगी। इन दिनों में मानसिक रूप से आप में रसिकता अधिक रहेगी, परंतु काम में विघ्न और शारीरिक स्वास्थ्य में तकलीफ के कारण आप पीछे हट जाएंगे, जिसके कारण आप व्याकुल रहेंगे। इन दो दिनों में व्यर्थ भाग दौड़ अथवा खर्च होने संभावना है।

21 व 22 तारीख फिर से शुभ समय लेकर आएंगी। नए निर्णय, नए कार्य शुरू करने के लिए नए विचार आएंगे और आनंद के भाव का अनुभव होगा तथा भाग्योदय की भी अपेक्षा रख सकते हैं। थोड़ा आलस भी रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दो दिन आप के लिए सामान्य रहेंगे। इस समय निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, जल्दबाजी, परिवार में कलह अथवा गुस्सा के कारण मन अशांत रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल