1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:36 am IST

इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ, तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ होगे। राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होगे। जानिए ये सप्ताह आपका कैसे बीतेगे..

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से लाभ भाव में शुक्र आप को उत्तम फल प्रदान करेगा। नौकरी में प्रगति का योग प्रबल होने के उपरांत मौसा पक्ष से लाभ होगा। महिला वर्ग से अच्छा लाभ प्राप्त करने की आशा रख सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों का खूब अच्छा सहयोग मिलता रहेगा। आपकी मित्र मंडली में वृद्धि होगी। साथ ही, उनसे काम में सहयोग मिलेगा।

मंगल राशि बदलकर धनु अर्थात् आपकी अपनी राशि में प्रवेश कर रहा है। आपका गुस्सा बढ़ेगा और साथ ही काम करने में जोश और जल्दबाजी भी बढ़ेगी। गणेशजी कहते हैं कि यदि आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करते हैं तो खूब प्रगति कर सकेंगे अन्यथा आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

गर्मी संबंधी पीड़ा बढ़ सकती है। अभी से लेकर डेढ़ महीने तक आप वाहन चलाने, जोखिम भरे काम करने, खेलकूद और साथ ही जल्दबाजी में चलते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की संभावना बढ़ जाएगी। जलने, लगने, खून निकलने, हड्डी टूटने, इलेक्ट्रिक शॉक लगने आदि की प्रबल संभावना है।

दांपत्य संबंधों में भी आप को थोड़ी तकलीफ रहेगी। सिर के भाग में चोट लगने की संभावना रहेगी। इस सप्ताह आप को शेयर-सट्टेबाजी और लॉटरी में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी शुभ समय है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल