1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:36 am IST

इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ, तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ होगे। राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होगे। जानिए ये सप्ताह आपका कैसे बीतेगे..

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
मंगल का धनु राशि में प्रवेश और शुक्र का तुला राशि में प्रवेश हो जाने से आपको कहीं न कहीं से नये काम मिलते रहेंगे जिसके कारण आमदनी में वृद्धि होगी। आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

हांलाकि साथ ही साथ आपके स्वभाव में उग्रता की मात्रा अधिक रहेगी इसलिए किसी भी व्यक्ति के साथ व्यवहार में संयम के साथ वाहन चलाते समय और कोई काम करते समय धीरज रखने की सलाह आग्रहपूर्वक दी जा रही है। कोई बड़ा पारिवारिक खर्च आएगा और साथ ही सरकारी कामकाज में पैसा खर्च होगा।

इस समय आपको किसी धार्मिक कारण से अथवा किसी बुजुर्ग की मदद से बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की उच्च पद पर नियुक्ति होगी। छोटे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए आप उनकी सहायता करेंगे। स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा परंतु जिनको एसिडिटी अथवा त्वचा के, छालों की तकलीफ से पीड़ित हैं उन्हें मौजूदा समय में थोड़ी तकलीफ रहन की संभावना दिखाई दे रही है। आपको हर हालत में रक्तस्राव वाली चोटों से बचकर रहना होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल