1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:36 am IST

इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ, तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ होगे। राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होगे। जानिए ये सप्ताह आपका कैसे बीतेगे..

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर तुला राशि में अर्थात् आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। अचानक धनलाभ की संभावना रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों मे सुधार के साथ उनकी ओर से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के नाम पर किए गए निवेश अथवा व्यवसायिक उद्यम में फायदा हो सकता है। परिवार में शुभ प्रसंग का आयोजन भी हो सकता है।

मंगल राशि बदलकर धनु राशि में अर्थात् आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश कर रहा है जो आपके लिए शुभ रहेगा। विशेषकर कृषि, मशीनरी, अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय, लाल रंग की वस्तुओं, औजारों, वाहन आदि के कामकाज में आपको विशेष लाभ हो सकता है। हांलाकि इस समय कामकाज के स्थल पर आपके व्यवहार में गुस्सा की मात्रा अधिक रहेगी इसलिए थोड़ा संयम बरतें। जल्दबाजी में कोई काम न बिगड़े इसका भी ध्यान रखें।

जो जातक खेलकूद के क्षेत्र में हो वे खूब अच्छा प्रदर्शन करके इस क्षेत्र में अपने केरियर के नये शिखर पर पहुंच सकेंगे। प्रतिस्पर्धा में भी आपके विजयी होने का योग बन रहा है। आपमें उमंग-जोश और उत्साह अधिक रहेगा इसलिए गणेशजी आपको

इस शक्ति का सकारात्मक उपयोग करने की सूचना दे रहे हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके परिवार की खुशी के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। उनके स्वास्थ्य संबंध परेशानी का भी अनुभव होगा। माता की तबियत को लेकर भी चिंता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको हृदय में थोड़ी अशांति रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल