1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए किसकी राशि है भाग्यशाली

सप्ताहिक राशिफल: जानिए किसकी राशि है भाग्यशाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 05:11 pm IST

धर्म डेस्क: इस हफ्ते एक साथ कई ग्रह अपनी दिशा परिवर्तित कर ल्या हैं। जिसके कारण हर राशि में कुछ परिवर्तन हुआ है। जल्द ही ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी अपनी स्थिति

weekly horoscope in hindi
weekly horoscope in hindi

मीन राश‌ि
इस सप्ताह राहु और केतु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आने वाले डेढ़ वर्ष में यह दोनों ग्रह अऩुक्रम से सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे जिसस आपको आने वाले डेढ़ वर्ष में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। पिछले लम्बे समय से राहु आपके सप्तम भाव से गुजर रहा था। जिससे आपको वैवाहिक जीवन में गलतफहमी और क्लेश का बारंबार अनुभव हो रहा था। लेकिन इस सप्ताह में राहू राशि बदल कर सिंह राशि में अर्थात् आपकी राशि से छट्ठे भाव में प्रवेश कर रहा है।

जो प्रबल शत्रुहंता योग निर्मित करेगा। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले अठारह महीने में आपको विजयी बनाएगा। इसलिए इस समय का उत्तम से उत्तम उपयोग करें। साथ ही आपको लंबे समय से रोग या स्वास्थ्य की तकलीफ हो तो राहत मिलेगी।

केतु कुंभ राशि में अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए आध्यात्मिक या धार्मिक या गूढ़ विद्या के लिए शुभ माना जाता है। परंतु संसारिक दृष्टि से उतना बढ़िया फल नहीं मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी थोड़ा मतभेद आ सकता है। इसके अलावा, सूर्यदेव राशि बदलकर मकर राशि में अर्थात् लाभ भाव में प्रवेश करेगा। जो आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। वक्री बुध राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आमदनी और प्रोपर्टी के क्रय-विक्रय के लिए शुभ है। साथ ही वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल