1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए किसकी राशि है भाग्यशाली

सप्ताहिक राशिफल: जानिए किसकी राशि है भाग्यशाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 05:11 pm IST

धर्म डेस्क: इस हफ्ते एक साथ कई ग्रह अपनी दिशा परिवर्तित कर ल्या हैं। जिसके कारण हर राशि में कुछ परिवर्तन हुआ है। जल्द ही ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी अपनी स्थिति

scr
scr

वृश्च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह चार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से आपके जीवन में बड़े फेरबदल की संभावना बन सकती है। राहु सिंह राशि अर्थात् आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए प्रोफेशनल विषयों में प्रतिकूल संयोग खड़े करने वाली ग्रहदशा कही जा सकती है।

बिजनेस में थोड़े विघ्न और तकलीफें आएंगी। केतु कुंभ राशि अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में होने से विद्यार्थी जातकों को अध्ययन में धारा के विपरीत आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों विशेषकर जुलाई तक गुरूवार को पीले रंग के कपड़े पहनें और बेसन की वस्तु अथवा चने की दाल खाएं। “ओम ब्रुम बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करने से भी फायदा होगा।

पारिवारिक मामलों के कारण हृदय में चिंता और व्यथा रहेगी। माता की चिंता अथवा माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता का अनुभव होगा। सूर्य मकर राशि अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में सभी प्रकार से शुभ फल देगा। बुध धनु राशि अर्थात् दूसरे भाव में आप को सामान्य फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भाई बहनों की ओर से लाभ होगा और किसी नौकरी अथवा बिजनेस के काम के लिए यात्रा का योग बनेगा।

मध्य भाग थोड़ा सामान्य रहेगा। पिछले थोड़े समय से आपका संतान संबंधी चरण अनुकूल था परंतु अभी संतान से संबंधित प्रश्न खड़े होंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन न करें, उनके अध्ययन की चिंता बढ़ेगी अथवा संतान के इच्छुक जातकों के लिए विपरीत संयोग उत्पन्न होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

अगली स्लाइट में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल