1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 09:46 pm IST

: आज से इस साल का फरवरी माह शुरु हो गया है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में आपकी राशि में कई परिवर्तन होगे। इन सात दिन में चंद्रमा तुला राशि से मकर राशि तक जाएगा। जिसके कारण इस सप्ताह में शुभ और अशुभ योग बनेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ होगा ।

वृष
वृष

वृष
यह सप्ताह आपकी राशि के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। सप्ताह की शुरूआत में आपके सारे कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधे या कार्यक्षेत्र से संबंधित सभी प्रश्न हल होंगे तथा लोन, उधारी अथवा आर्थिक लेन देन के सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

किसी शुभ कार्य, धार्मिक कार्य अथवा जन सेवा के कार्य में खर्च होगा। इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य भाग में भौतिक तथा आर्थिक रूप से शुभ समय है। हालांकि, गणेशजी सावधान कर रहे हैं कि मानसिक तनाव, निराशा व आलस छोड़ कर काम करेंगे तो ही इस समय आपके सारे काम सफल होंगे।

सप्ताह का अंत भाग थोड़े विघ्न और मुसीबतों का संकेत दे रहा है। परंतु, अचानक धन लाभ, नई वस्तु की खरीद और अज्ञात कारणों से मानसिक प्रसन्नता बढ़ने से स्थिति थोड़ी सामान्य होगी। वैसे भी मानसिक रूप से खुश एवं आनंद में रहना आपकी राशि के जातकों का मूलभूत स्वभाव तो है।

अगली स्लाइड में पढ़े दूसरी राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल