1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 09:46 pm IST

: आज से इस साल का फरवरी माह शुरु हो गया है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में आपकी राशि में कई परिवर्तन होगे। इन सात दिन में चंद्रमा तुला राशि से मकर राशि तक जाएगा। जिसके कारण इस सप्ताह में शुभ और अशुभ योग बनेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ होगा ।

कर्क
कर्क

कर्क
यह सप्ताह आपको थोड़ी तकलीफ और परेशानी देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आपको मानसिक अशांति या हृदय में आघात लगे, ऐसी घटना घटने की संभावना है। परिवार में शांति दिखाई नहीं देगी। मकान-वाहन के किसी कार्य के विषय में चिंता रहेगी। मकान-वाहन संबंधित सौदा करने के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है।

माता की तबीयत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में संतान विषयक चिंता रहेगी अथवा उसकी ओर से मिला समाचार आपके लिए कष्टदायक सिद्ध हो सकते हैं। आप को प्रेम संबंध में भी तकलीफ रहेगी, जिसके कारण डेटिंग की शुरूआत या प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए यह समय उचित नहीं है। इस सप्ताह आप गुस्से, आवेश और नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। जिसके कारण आप सच्चे निर्णय नहीं ले सकेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सप्ताह के आखिरी दो दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। इस समय आप आर्थिक और वित्तीय काम पूरे कर सकेंगे। नौकरी में अवरोध के बीच भी आप आनंदपूर्वक काम करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, आपके आस पास ही आपका हित चाहने वाले लोग होंगे इसलिए काम में लापरवाही न बरतें। जहां तक संभव हो आप किसी पर भी आँख मूंद कर विश्वास न करें और विशेषकर दस्तावेजी प्रक्रियाओं में अधिक सतर्कता बरतें।

लव लाइफ - सप्ताह की शुरुआत में लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन बीच में कुछ गलतफहमी के कारण परेशानी हो सकती है। इस मामले में बुजुर्गों की राय का सम्मान करें।
करियर- बिना सोचे-समझे कोई निवेश करेंगे तो नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सावधानी रखें। कोई आपको भटकाने की कोशिश करेगा। विद्यार्थी पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े दूसरी राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल