1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानें क्या है महिलाओं में ख़तना-प्रथा

जानें क्या है महिलाओं में ख़तना-प्रथा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2016 12:53 pm IST,  Updated : Feb 05, 2016 12:58 pm IST

नई दिल्ली: साहियों की संस्थापक और पेशे से पत्रकार आरिफ़ा जौहरी जब 7 साल की थी तब उन्हें मुंबई के भिंडी बाजार में ले जाया गया था। उनकी मां उन्हें यह कहकर ले गई थी

circumcision
circumcision

अभी भी 29 देशों में जारी है प्रथा
दुनिया में अब भी ऐसे 29 देश हैं जहां बच्चियों और महिलाओं में ख़तना जैसी परंपरा जारी है। अफ्रीका और मिडल ईस्ट के देशों में ये परंपरा बिल्कुल आम है।

1. मिस्र: यहां पर 9 से 12 साल की लड़कियों की ख़तना की जाती है। यहां पर 92 फीसदी महिलाएं इस प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं।

2. फ्रेंच गुयाना: दक्षिण अफ्रीकी देश गुयाना में ख़तना हालंकि ग़ैरकानूनी है लेकिन फिर भी दुनिया में खतने के मामले में यह दूसरे नंबर पर है। यहां 5 से 49 साल की 96 फ़ीसद महिलाएं खतना की प्रक्रिया से गुजरीं चुकी हैं।

3. माली: माली में यह प्रक्रिया आम है। माली में 2006 में 15-49 साल की उम्र की 85.2 फ़ीसद महिलाएं इस प्रक्रिया से गुजरीं थी। माली में महिलाएं ख़तना को धार्मिक दृष्टि से ज़रूरी मानती हैं।

4. एरिट्रिया: इस देश में 2007 तक 89 फ़ीसद महिलाओं की ख़तना हुई थी लेकिन मार्च 2007 में सरकार ने इसके ख़िलाफ क़ानून बना दिया गया जिसमें जुर्माने से लेकर क़ैद तक की सज़ा का प्रावधान है। यहां भी महिलाएं ख़तना को धार्मिक दृष्टि से ज़रुरी मानती हैं।

5. सोमालिया: यहां पर 80 से 98 फ़ीसद महिलाओं की ख़तना होती है।  सोमालिया में 97.7 फ़ीसद महिलाएं और लड़कियां ख़तना की प्रक्रिया से गुजरी चुकी हैं। यहां पर 2012 में खतने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इस पर रोक नहीं लग पाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल