1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 01:54 pm IST

साल 2018 आने में कुछ ही दिन रह गए है। इसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। जानिए राशि के अनुसार सभी राशियों के बारें में...

New year Horoscope
New year Horoscope

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये वर्ष 2018 का समय आर्थिक तौर पर विकसित होने के संकेत कर रहा है। नववर्ष का आगमन कन्या लग्न में हो रहा है। इसी समय मीन राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष लग्न से द्वितीय भाव में विराजमान होंगे जो कि आपके धन का क्षेत्र भी है। यही कारण है कि वार्षिक राशिफल 2018 के अनुसार मीन राशि वालों की धन संपदा में वृद्धि होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

जनवरी माह के उतर्राध में मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से नवें स्थान में हो रहा है जो कि आपके भाग्य का स्थान है। यह समय आपके लिये भाग्योदय का है। इस समय प्रोपर्टी में धन निवेश कर सकते हैं। आपका पराक्रम क्षेत्र काफी अच्छा रहने के आसार हैं। इस समय आपको भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। भौतिक सुख साधनों में भी वृद्धि के आसार आपके लिये बनेंगें। मार्च की शुरुआत तक आपके लिये यह परिस्थितियां बनी रह सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल