1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही है नौकरी तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही है नौकरी तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 04:59 pm IST

अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है या फिर लाख कोशिश करने के बाद भी आपको मन-मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही हैं तो गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। 

Astro tips for Thursda- India TV Hindi
Astro tips for Thursda Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान
  • गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर पा सकते हैं हर काम में सफलता

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने के साथ विधिवत पूजा करने का विधान है।  शास्त्रों में माना जाता है कि अगर आपके कुंडली में ब्रहस्पति कमजोर हैं तो इस दिन कुछ उपाय करके इसे मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं ब्रहस्पति  को सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है। 

पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। 

जानिए साल 2022 में किस राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, कौन सी राशियां पाएंगी मुक्ति

अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है, कोई भी काम कर रहे है उसमें असफलता प्राप्त हो रही है या फिर लाख कोशिश करने के बाद भी आपको मन-मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही हैं तो गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। 

  • गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु की हमेशा कृपा बनी रहेगी। 
  • अगर आपकी कुंडली में गुरु का दोष हो तो हर गुरुवार को शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन करना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन पूजन करने से सुख-समृद्धि के साथ नौकरी मिलने के कई अवसर खुल जाते हैं। 

ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती हैं शनिदेव की टेढ़ी नजर, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केसर और चने की दाल अर्पित करें। अगर आपके घर में भगवान विष्णु की मूर्ति नहीं हैं तो आप मंदिर में जाकर चढ़ा सकते हैं। 
  • गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' या ' ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः' या 'ऊं बृहस्पते नमः' मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। इससे भी आपको लाभ मिलेदा। 
  • गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल