1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Bada Mangal 2022: आज है ज्येष्ठ माह चौथा बड़ा मंगल, कष्टों को हरने वाली हनुमान जी की यह पूजा क्यों है खास?

Bada Mangal 2022: आज है ज्येष्ठ माह चौथा बड़ा मंगल, कष्टों को हरने वाली हनुमान जी की यह पूजा क्यों है खास?

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 07, 2022 07:17 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 07:21 am IST

Bada Mangal 2022: भगवान हनुमान शिव जी के 11वें अवतार हैं, कहा जाता है कि हनुमान आज भी कलयुग में शरीर के साथ धरती पर विचरण करते हैं।

Bada Mangal 2022- India TV Hindi
Bada Mangal 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़ा मंगल का दिन पड़ रहा है
  • बड़ा मंगल को हनुमान जी की विशेष कृपा पाने का दिन माना गया है

Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल मनाया जाता है। इस बार बड़ा मंगल की शुरुआत 17 मई से हुई थी। इस ज्येष्ठ माह में पांच बड़ा मंगल का दिन मिलने वाला है । ये पांच मंगलवार है - 17 मई को, 24 मई को, 31 मई को, 7 जून को और 14 जून को है। आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। माह का आखिरी मंगल 14 जून को है। 

क्यों खास होता है बड़ा मंगल?

भगवान हनुमान शिव जी के 11वें अवतार हैं, कहा जाता है कि हनुमान आज भी कलयुग में शरीर के साथ धरती पर विचरण करते हैं। बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से सुख-संपदा मिलती है।

लखनऊ में ही क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल? 
यूपी की राजधानी लखनऊ में विशेष तौर पर बड़ा मंगल मनाया जाता है। इसकी मान्यता ये है कि लखनऊ के नवाब सआदत अली खान ने बीमार होने पर हनुमान जी से मन्नत मांगी थी, जिसे पूरी होने के बाद उन्होंने अलीगंज में हनुमान मंदिर बनवाया। उस मंदिर के ऊपर आज भी चांद का निशान बना हुआ है।

इसे लेकर एक अन्य मान्यता भी है। इसके अनुसार एक जाटमल व्यापारी ने हनुमान जी से मान्यता मानी थी कि अगर उसका इत्र और केसर बाजार में पूरा बिक गया तो वो हनुमान जी का भव्य मंदिर बनवाएंगे। नवाब वाजिद अली शाह ने कैसरबाग बसाने के लिए जाटमल से सारा इत्र और केसर खरीद लिया। जाटमल की मन्नत पूरी हुई और उसके कहे अनुसार हनुमान जी का मंदिर बनावाया। तब से हर ज्येष्ठ के मंगल को लखनऊ में बड़ा मंगल मनाया जाता है।   

यहां पढ़ें

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

Shani Vakri Gochar: शनि चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान

Vastu Shastra: घोड़ों की किस रंग की तस्वीर या मूर्ति लगाने से मिलेगी सफलता? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल