1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2022 : कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र? जानिए किस दिन पड़ रही है अष्टमी और नवमी

Chaitra Navratri 2022 : कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र? जानिए किस दिन पड़ रही है अष्टमी और नवमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2022 02:35 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 02:35 pm IST

अक्सर लोग नवरात्रि की तिथियों को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार महाअष्टमी और राम नवमी कब मनाई जाएगी।

Chaitra Navratri 2022- India TV Hindi
Chaitra Navratri 2022 Image Source : INSTAGRAM/ GANPATIBAPPAMORYA_

Highlights

  • इस साल नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है।
  • कई भक्त पूरे 9 दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए व्रत रखते हैं।

मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस दिन भक्त कलश स्थापना करते हैं और मां शैत्रपुत्री की पूजा करते हैं। साथ ही भक्त पूरे नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं कई भक्त पूरे 9 दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए व्रत रखते हैं। इस साल नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है और 11 अप्रैल को 2022 को समापन होगा।  अक्सर लोग नवरात्रि की तिथियों को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार महाअष्टमी और राम नवमी कब मनाई जाएगी। 

चैत्र नवरात्र कब से हैं शुरू?

  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है। इस साल  2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर समापन 11 अप्रैल 2022  को होगा।

इस दिन मनाई जाएगी महाअष्टमी

  • इस बार महाअष्टमी 9 अप्रैल 2022 दिन  शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।  

इस दिन मनाई जाएगी नवमी

  • नवमी 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन लोग लड़कियों को खाना खिलाकर अपना व्रत खोलते हैं।

जानिए इस बार चैत्र नवरात्रि कितनो दिनों तक है

  • इस  साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी। ऐसे में इस साल चैत्री नवरात्रि नौ दिनों तक मनाई जाएगी। 

जानें किस दिन पड़ रहा कौन सी देवी का दिन

  • 2 अप्रैल  -  चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
  • 3 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 4 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 5 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा की पूजा
  • 6 अप्रैल  - चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता की पूजा
  • 7 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा
  • 8 अप्रैल,  चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा
  • 9 अप्रैल, चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा
  • 10अप्रैल नौवां दिन मां सिध्दिदात्री की पूजा
  • 11 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि पारण

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल