1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: किसी से भी ऐसे मनवा सकते हैं अपनी बात, बस करना होगा ये काम

Chanakya Niti: किसी से भी ऐसे मनवा सकते हैं अपनी बात, बस करना होगा ये काम

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Mar 02, 2022 06:32 am IST,  Updated : Mar 02, 2022 06:32 am IST

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि आखिर किसी भी व्यक्ति को किस तरह से अपने वश में किया जा सकता है।

Chanakya Niti In Hindi - India TV Hindi
Chanakya Niti In Hindi  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य ने बताया कैसे करें किसी को भी वश में
  • आचार्य चाणक्य की इस नीति से जानिए किसी से भी बात मनवाने का सही तरीका

आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति के साथ-साथ आयुर्वेद के भी ज्ञाता थे। उन्होंने मनुष्यों को सफल जीवन जीने के लिए विभिन्न तरीके बचाए हैं। सही दिशा, सच्चे मित्र, सच्चा व्यक्ति, सफलता पाने का मंत्र आदि के बारे में बताने के साथ-साथ आचार्य चाणक्य ने अपनी बात मनवाने को लेकर भी कई बातें बताई हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि आखिर किसी भी व्यक्ति को किस तरह से अपने वश में किया जा सकता है।  

Chanakya Niti: हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देती हैं ये तीन चीजें, इनके बिना जीवन दुश्वार

श्लोक

लुब्धमर्थेन गृह्णीयात्स्तब्धमञ्जलिकर्मणा।
मूर्खश्छन्दानुरोधेन यथार्थवाद न पण्डितम्॥

भावार्थ :
लालची को धन देकर, अहंकारी को हाथ जोड़कर, मुर्ख को उपदेश देकर तथा पंडित को यथार्थ बात बताकर वश में करना चाहिए ।

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लालची है तो उसे धन या फिर जिस चीज की चाहत है उसे देकर अपने वश किया जा सकता है।

Chanakya Niti: ऐसे लोग धरती पर होते हैं बोझ, इनसे तुरंत ही बना लें दूरी
 
अहंकारी व्यक्ति हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति के सामने हाथ जोड़ उसको मान-सम्मान देकर आप आसानी से अपने वश में कर सकते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, मुर्ख व्यक्ति को उपदेश देकर आसानी से अपने वश में किया जा सकता है। क्योंकि उपदेश उस व्यक्ति की समझ से परे हैं। ऐसे में उसे सिर्फ अपनी प्रशंसा समझ आएगी और वह आपका मुरीद हो जाएगा।

पंडित यानी बुद्धिमान व्यक्ति को वश करना काफी कठिन है। क्योंकि ऐसे लोगों को हर एक बात समझ आ जाती हैं। ऐसे में ऐसे व्यक्तियों से सिर्फ बुद्धिमत्ता दिखाकर ही जीत सकते हैं। अपनी बात को उसके सामने इस तरह से पेश करें कि वह वास्तव में भाव और अर्थ से भरपूर हो। ऐसे में वह व्यक्ति जरूर आपके वश में हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल