1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: इस चीज के बिना व्यक्ति का मोक्ष संभव नहीं, आप भी जान लें

Chanakya Niti: इस चीज के बिना व्यक्ति का मोक्ष संभव नहीं, आप भी जान लें

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 20, 2022 06:43 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 06:43 am IST

आचार्य चाणक्य से जानिए मन में कौन सी एक चीज होने पर व्यक्ति मोक्ष के मार्ग में नहीं बढ़ सकता।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य जानिए सफल जीवन जीने का तरीका
  • आचार्य से जानिए मोक्ष पाने का सरल तरीका

आचार्य चाणक्य की नीतियां पहले की भांति आज भी महत्व रखती हैं। आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिकार और शिक्षाविद् थे। कहा जाता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है उसे जीवन में हार का सामना कम करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इन व्यक्तियों के बारे में भी बताया है जिन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। 

श्लोक

बन्धाय विषयासङ्गः मुक्त्यै निर्विषयं मनः। 
मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः॥

Chanakya Niti: इन पांच जगहों पर बिल्कुल भी न करें निवास, वरना करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

भावार्थ :
बुराइयों में मन को लगाना ही बंधन है और इनसे मन को हटा लेना ही मोक्ष का मार्ग दिखता है। इस प्रकार यह मन ही बंधन या मोक्ष देने वाला है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया कि व्यक्ति को अपने मन से हर बुराई को हटा देना चाहिए क्योंकि यहीं एक चीज आपके मोक्ष प्राप्त करने में रोड़ा बन सकती है। क्योंकि जब किसी व्यक्ति के मन में बुराई उत्पन्न हो जाती हैं जो वह कई अन्य तरह के दोषों से लिफ्त हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को बुराईयों से मन से निकाल देना चाहिए। अगर व्यक्ति मन को नियंत्रित कर लें तो वैराग्य के द्वारा वश में करके मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।

Chanakya Niti: इस चीज के भरोसे रहने वाला व्यक्ति जल्द हो जाता है बर्बाद, आप रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल