1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाणक्य नीति: ये 3 जगहें ऐसी हैं जहां पैसा खर्च करने पर भी बढ़ता है धन

चाणक्य नीति: ये 3 जगहें ऐसी हैं जहां पैसा खर्च करने पर भी बढ़ता है धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2022 03:29 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 03:30 pm IST

इन जगहों पर पैसे खर्च होने पर भी धन में कमी नहीं आती है बल्कि धन में और भी बरकत होती है। इसके अलावा समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

चाणक्य नीति- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य की नीतियां काफी ज्ञानवर्धक रहती हैं।
  • आचार्य चाणक्य की नीतियों ने ही चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बना दिया।

हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा हमें बचत करने और पैसों की सही तरीके से खर्च करने की सलाह देते हैं। कहते हैं कि उतना ही खर्च करो कि किसी से उधार लेने की जरूरत ना पड़े। आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री भी थे मगर उन्होंने अपनी नीति में पैसा बचाने के अलावा कुछ ऐसी जगहें बताई हैं जहां आप हाथ खोलकर पैसे खर्च कर सकते हैं। इन जगहों पर पैसे खर्च होने पर भी धन में कमी नहीं आती है बल्कि धन में और भी बरकत होती है। इसके अलावा समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

Chaitra Navratri 2022: किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं माता, जानिए कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि

आइए जानते हैं वो कौन सी जगहें हैं-

धार्मिक कार्यों में

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप धार्मिक कार्यों में पैसा खर्च करते हैं तो इसका फल कई जन्मों तक आपको मिलता है। यहां पैसा खर्च करने से आपके धन में कमी नहीं आती है बल्कि पैसे में बरकत होती है और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

सामाजिक कार्यों में

अगर आप समाज के लिए और सामाजिक कार्यों में पैसे खर्च करते हैं तो आपके पास धन की कमी नहीं होगी। उल्टा आपको आदर मिलेगा और आपके धन में बरकत होगी। इसलिए समाज के कार्यों में आप खुले हाथ खर्च कर सकते हैं।

Sheetala Ashtami 2022: माता शीतला को क्यों लगाया जाता है बासी खाने का भोग? जानिए इस पर्व का खास महत्व

गरीबों के लिए

गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना हमेशा बरकत देता है। गरीबों की पढ़ाई, भोजन और स्वास्थ्य में आप जितना योगदान दे सकते हैं दीजिए। यहां आप अपनी आय का एक हिस्सा नियमित रूप से खर्च कर सकते हैं। ऐसा करके आप एक बेहतरीन पीढ़ी का निर्माण करते हैं और अच्छा कल सौंपते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल