1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में दिखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जल्द ही होंगे हर कार्य सिद्ध

सपने में दिखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जल्द ही होंगे हर कार्य सिद्ध

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2022 11:17 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 11:18 pm IST

स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया है। अगर आपको इनमें से कोई भी सपना दिखता हैं तो आपके हर कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

Dream meaning in Hindi w- India TV Hindi
Dream meaning in Hindi w Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • सुबह के समय सपने देखने पर तुरंत फल की प्राप्ति होती हैं
  • जानिए सपने में दिखीं चीजों का क्या होता हैं अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देनी वाली चीज़ों का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। यह व्यक्ति के जीवन या उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत दे देते हैं। 

शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर रात के प्रथम प्रहर में सपने देखे जाए, तो उसका एक साल में शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं  अगर दूसरे प्रहर में देखा जाए, तो नौ महीनों के अंदर उसका अच्छा या बुरा फल मिलता है। इसी तरह से रात के तीसरे प्रहर में सपने देखने पर तीन महीने में फल मिलता है। इसके साथ ही अगर व्यक्ति ने चौथे प्रहर में सपना देखा तो उसे  एक महीने में और रात्रि खत्म होने में जब कुछ ही समय रह जाए, तो उस समय सपने देखने पर दस दिन के अंदर और भोर यानी सुबह के समय सपने देखने पर तुरंत फल की प्राप्ति होती हैं।

Chanakya Niti: घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया है। अगर आपको इनमें से कोई भी सपना दिखता हैं तो आपके हर कार्य सिद्ध हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका भाग्य सातवें आसमान पर हो सकता है। 

 लौ दिखना

अगर सपने में किसी भी दीपक की लौ दिखें तो समझ लें कि आपको शुभ फल मिलने वाला है। 

बड़ा महल या घर दिखना
अगर आपको सपने में कोई बड़ा सा महल या फिर बड़ा सा घर दिख रहा है तो समझ लें कि यह यश और सुख-समृद्धि जल्द ही प्राप्त होने वाली है। 

इस मूलांक वाले लोगों को इस साल मिलेगा बिजनेस में अपार लाभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

मन्दिर या शिवालय पर खुद को चढ़ते हुए
अगर आप सपने में खुद को किसी मंदिर या शिवालय में सीढ़िया चढ़ते दे रहे हैं, तो समझ लें कि आने वाले समय में आपको सफलता हासिल होने के साथ सुख-समृद्धि मिलेगी।

किसी भी रंग की चूड़ी दिखना
अगर सपने में आपको किसी दुकान, महिला के हाथों में चूड़ी पहने हुए देखते हैं तो समझ लें कि आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली हैं।

खुद को बाजार में देखना
अगर आपको सपने में खुद को किसी बाजार में देखते हैं तो समझ लें कि आपकी दरिद्रता दूर होने का वक्त आ गया है। आपको जल्द ही सुख-समृद्धि मिलने वाली है।                   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल