1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अकेले हैं तो क्या गम है... इन 5 बेहतरीन तरीकों के साथ सिंगल लोग मनाएं वैलेंटाइन डे

अकेले हैं तो क्या गम है... इन 5 बेहतरीन तरीकों के साथ सिंगल लोग मनाएं वैलेंटाइन डे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2022 09:04 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 09:04 am IST

आप 14 फरवरी को एंटी-वेलेंटाइन डे के नाम से पार्टी कर सकते हैं। अपने पुराने दोस्तों को घर पर बुलाए या पुराने दोस्तों के साथ लंच व डिनर का प्लान कर सकते हैं।

happy valentine day - India TV Hindi
happy valentine day  Image Source : FREEPIK

फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। वेलेंटाइन की वजह से इस माह को लेकर प्रेमी जोड़ों के बीच उत्सुकता कुछ ज्यादा ही रहती है। वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए कपल्स के पास करने के लिए काफी कुछ होता है लेकिन जो लोग सिंगल हैं वे इस वीक में निराश नजर आते हैं, लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सिंगल लोग भी इस दिन बेहद खुशनुमा तरीके से मना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सिंगल लोगों के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में−

दोस्तों के साथ बिताएं समय-

आप 14 फरवरी को एंटी-वैलेंटाइन डे के नाम से पार्टी कर सकते हैं। अपने पुराने दोस्तों को घर पर बुलाए या पुराने दोस्तों के साथ लंच व डिनर का प्लान कर सकते हैं। आपके ग्रुप में जितने भी सिंगल्स हैं उन्हें इस पार्टी में बुलाएं और एंजॉय करें।

परिवार के साथ घूमने जाएं-
सिंगल लड़के या लड़कियां वैलेंटाइन डे को फैमिली के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। आप अपनी फैमिली को आई लव यू बोल कर परिवार के अधिक करीब आ सकते हैं। उन्हें बताएं कि वो उनके लिए कितने जरूरी और अहम हैं।

खुद को दें समय- 
 इस दिन खुद को पैम्पर करके अपने प्रति प्यार प्रदर्शित करें। जिस तरह दूसरों को प्यार जताना जरूरी है, ठीक उसी तरह खुद से प्यार करना भी उतना ही जरूरी है, जो व्यक्ति खुद से प्रेम नहीं कर सकता, वह दूसरों से भी प्रेम नहीं कर पाता। इसलिए आप इस खास दिन अपनी मनपसंद किताब पढें, नाचे−गाएं, कुछ अच्छा पकाएं या फिर खुद को पैम्पर करने के लिए पार्लर या स्पा सेशन लें। खुद की कंपनी को एंजॉय करें।

खरीदें मनपसंद चीजें-
अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे को मस्ती में एंजॉय करने के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। शॉपिंग अच्छा टाइम पास हो सकता है। आप विंडो शॉपिंग भी कर सकते हैं। 

एक नई रेसिपी ट्राई करें :
यदि आप खाना बनाना पसंद करते हैं तो वैलेंटाइन डे पर इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इस दिन आप कोई नई रेसिपी ट्राई करें, जो आपको काफी पसंद हो और जिसे आप हमेशा बनाना चाहते हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल