1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. HOLI 2022 LIVE | वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की धूम, देशभर में ऐसे मनाई जा रही है होली

HOLI 2022 LIVE | वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की धूम, देशभर में ऐसे मनाई जा रही है होली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Updated : Mar 19, 2022 08:26 am IST

होली सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोग सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हैं, गुलाल लगाते हैं और दुश्मन को भी दोस्त बनाकर उन्हें गले लगाते हैं।

Holi 2022- India TV Hindi
Holi 2022 Image Source : PEXELS

देशभर में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दिन लोग सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से होली मिलते हैं। होली सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोग सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हैं, गुलाल लगाते हैं और दुश्मन को भी दोस्त बनाकर उन्हें गले लगाते हैं। आइए जानते हैं होली पर कैसे रंगों में सराबोर हुआ है सारा देश।

Holi 2022 Live: आज चढ़ा फागुन का रंग

Auto Refresh
Refresh
  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर होली की धूम

    मथुरा जिले के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव की धूम देखी गई। लोग यहां हजारों की संख्या में पहुंचे हैं।

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    कोलकाता में डोल उत्सव के साथ मनाई गई होली 

    कोलकाता में होली के मौके पर 'डोल उत्सव' के त्योहार के बीच लोग एक-दूसरे पर रंग बिखेरकर होली खेलते हुए लोग नजर आए।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    जवानों ने भी खेली होली
    जम्मू के गजानसू इलाके में बीएसएफ के जवानों ने फाग गाकर और नाच-गाने के साथ रंगों से होली मनाई।

  • 7:05 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    महाकाल मंदिर में मनाया गया होली का त्योहार

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। भगवान महाकाल की सुबह के वक्त हुई विशेष भस्म आरती हुई।

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    फाग के साथ मनाई जा रही है बनारस की होली
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा घाट पर होली मनाई गई। यहां लोगों ने फाग का गीत गाकर होली का त्योहार मनाया।

  • 6:53 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    मधुरा में होली की धूम

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में धूमधाम से खेली गई होली। लोगों के सर चढ़कर होली की खुमारी बोलती नजर आई। वृंदावन में लोग होली के जश्न में डूबे नजर आए। यहां धूमधाम से रंगों के इस खास त्योहार को मनाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल