1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: इन रंगों का बैठक में करें इस्तेमाल, इंटीरियर में लग जाएंगे चार चांद

वास्तु टिप्स: इन रंगों का बैठक में करें इस्तेमाल, इंटीरियर में लग जाएंगे चार चांद

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 04, 2022 06:53 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 06:53 am IST

बैठक कक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण जगह होती है, क्योंकि जब घर में कोई मेहमान या कोई आस-पड़ोस का आता है तो उसे बैठक में ही बिठाया जाता है।

इन रंगों का बैठक में...- India TV Hindi
इन रंगों का बैठक में करें इस्तेमाल Image Source : FREEPIK

Highlights

  • बैठक कक्ष में रंग का चयन करते समय अपने साथ-साथ दूसरों की पसंद या नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिये
  • बैठक में ऐसे रंग का प्रयोग करना चाहिये जो बैठक के इंटीरियर में चार चांद लगा दें
  • बैठक कक्ष में सफेद, गुलाबी, पीला, क्रीम, हल्का भूरा रंग या फिर हल्के नीले रंग का चुनाव करना चाहिये

घर के हर कोने में रंगों का अपना अलग महत्त्व होता है, लेकिन अगर ये रंग घर के वास्तु के अनुसार किए जाएं तो इसके बेहद सकारात्मक और आश्यर्चजनक परिणाम मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में आज जानिए बैठक कक्ष के रंग के बारे में, जहां पर हम आराम से बैठकर एक दूसरों से बात कर सकें और चाय की चुसकियां ले सकें। बैठक कक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण जगह होती है, क्योंकि जब घर में कोई मेहमान या कोई आस-पड़ोस का आता है तो उसे बैठक में ही बिठाया जाता है।

इसलिए बैठक कक्ष में रंग का चयन करते समय अपने साथ-साथ दूसरों की पसंद या नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिये। बैठक में ऐसे रंग का प्रयोग करना चाहिये जो बैठक के इंटीरियर में चार चांद लगा दें। 

बैठक कक्ष में सफेद, गुलाबी, पीला, क्रीम, हल्का भूरा रंग या फिर हल्के नीले रंग का चुनाव करना चाहिये। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा बैठक के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर भरपूर लाभ उठाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल