1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: सावन मास में इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Sawan 2022: सावन मास में इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2022 03:10 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 03:10 pm IST

Sawan 2022:  सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है, कहते हैं कि ये पूरा महीना भोलेनाथ को प्रिय है। इसलिए लोग सावन आते ही भगवान शंकर की पूजा करने में जुट जाते हैं। क्योंकि ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। जानिये इस साल सावन में किन राशियों पर ज्यादा कृपा बरसने वाली है। 

Sawan 2022- India TV Hindi
Sawan 2022

Sawan 2022: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना बेहद खास होता है। लोग साल भर इस महीने का इंतज़ार करते हैं. क्योंकि यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। कहा जाता है कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। साल 2022 का सावन मास भी जल्द ही शुरू होने वाला है, 14 जुलाई से इस शुभ महीने की शुरुआत हो रही है. जो 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। जानें इन राशियों के बारे में-

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह पूरा महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि भगवान शंकर की कृपा आप पर रहेगी। इस राशि से जुड़े जातकों को इस माह में अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। लंबे समय से रूके हुए काम बनेंगे। सावन महीने में भगवान शंकर की पूजा करना हितकारी रहेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए भी इस साल का सावन मास शुभ फल देने वाला होगा। इस महीने भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। नौकरी व करियर में सफलता मिलने के आसार हैं। अगर पहले से नौकरी में हैं तो तरक्की के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस महीने भगवान शिव को जल अर्पित करना शुभ साबित होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के सावन महीने में अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। शिवजी की कृपा आपके बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के आसार हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल