1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि दोष से छुटकारा दिला सकता है शमी का पेड़, लेकिन ना करें ये गलती

शनि दोष से छुटकारा दिला सकता है शमी का पेड़, लेकिन ना करें ये गलती

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 30, 2022 12:43 pm IST,  Updated : Jun 01, 2022 12:38 pm IST

आइए शनि देव की कृपा पाने और शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के पैधे का विशेष उपाय जानते हैं।

Shami plant Astrology- India TV Hindi
Shami plant Astrology Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है।
  • इन्हीं में से एक शमी के पेड़ का भी नाम है।
  • ज्योतिष में भी शमी के पौधे को बहुत चमत्कारी माना गया है।

जीवन में धन दौलत, घर में सुख समृद्धि-खुशहाली आदि लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है। इन्हीं में से एक शमी के पेड़ का भी नाम है। ज्योतिष में भी शमी के पौधे को बहुत चमत्कारी माना गया है।

कहा जाता है कि इस पौधे का संबंध शनि ग्रह से भी होता है। ऐसे में इस पौधे को घर में लगाने से शनिदेव की कृपा मिलती है साथ ही घर परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है। तो आइए शनि देव की कृपा पाने और शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के पैधे का विशेष उपाय जानते हैं। 

नहीं होगी धन की कमी 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस घर में शमी का पेड़ होता है उस घर में समस्या नहीं आती है। ज्योतिष इसे घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाने की सलाह देते हैं। इस दिशा में लगाने से धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इस पेड़ को लगाने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की मिलती है। 

इस वक्त शमी का दर्शन करना होता है फलदायी 
मान्यताओं के अनुसार अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो ऐसे में शमी के दर्शन करने के बाद ही घर से बाहर निकलें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में शुभ काम होने लगते हैं। 

शमी के पत्ते भगवान शिव को करें अर्पित
वास्तु के अनुसार भगवान शिव को शमी का पेड़ बेहद ही प्रिय है। इसलिए रोजाना भगवान शिव को शमी के पत्ते या फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। 

इस तरह लगाएं शमी का पौधे 
शमी के पौधे को हमेशा शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए। इस दिन लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में दशहरे के दिन शमी के पेड़ की विधिवत पूजा का विधान है। कहा जाता है कि अगर आप इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करके इसे घर में लगाते हैं तो यह भी बहुत शुभ फल देता है।

शमी का पौधे लगाते समय सही दिशा का रखें ध्यान
शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। 

छप्पड़ फाड़ बरसेगी शनि देव की कृपा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा घर में लगाने से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। अगर किसी पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तो घर में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और शनि प्रकोप से राहत मिलती है। मान्यताओं के अनुसार,  शमी के नीचे रोजाना सरसों तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से घर-परिवार की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

शमी के पौधे को लगाते वक्त ना करें ये गलती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा घर के आंगन या बालकनी में लगाना चाहिए जहां पर छत ना हो। कभी भी इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से इसकी देखभाल करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Shastra: मेन गेट का वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, घर से नेगेटिविटी होगी दूर

Vastu Shastra: घर की इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं किचन या टॉयलेट 

Somvati Amavasya 2022: बिजनेस- नौकरी में सफलता पाने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय, जानिए 

Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या के दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल