1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shukrawar Upay: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Shukrawar Upay: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2022 06:40 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 06:40 am IST

शुक्रवार के दिन आर्थिक तंगी को सही करने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे आपको धनलाभ के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

Astro Tips For Money- India TV Hindi
Astro Tips For Money Image Source : INSTAGRAM/LOVELIFEPROBLEMSOLUTION

Highlights

  • शुक्रवार के दिन ये उपाय करना लाभकारी
  • आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए करें ये उपाय

पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करना लाभकारी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति गड़बड़ हो तो जीवन में काफी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। वहीं कुंडली में शुक्र की स्थिति सही होती हैं तो जातक के घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।  शुक्र ग्रह की प्रकृति राजसी होती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। 

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, शुक्रवार के दिन आर्थिक तंगी को सही करने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे आपको धनलाभ के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा जन्मपत्रिका में शुक्र भी मजबूत होगा। 

अगर आपके घर में पैसों का आवागमन कुछ समय से कम हो गया है तो अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी की उपासना करें और उनके मंत्र का जाप करें। माता महालक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आए तो आप केवल 'श्रीं ह्रीं श्रीं' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो 'श्रीं' ही है। इसके अलावा महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिए स्फटिक की माला को सर्वोत्तम कहा गया है। कमलगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन ये दोनों न होने पर आप रूद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, रिश्ते में प्यार रहेगा कायम

अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मन्दिर में दान करें, साथ ही मन्दिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकालकर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मन्दिर में ही रखी रहने दें।

अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो इस दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।

गुस्से पर नहीं रहता कंट्रोल? फाल्गुन मास के ये उपाय आपको बना देंगे कूल और स्ट्रॉंग

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल