1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर की इस दिशा में रखिए चांदी की मछली, हो जाएंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेगी खुशखबरी

घर की इस दिशा में रखिए चांदी की मछली, हो जाएंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेगी खुशखबरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2022 01:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 01:38 pm IST

बिजनेस में मुनाफा पाने के लिए कुछ लोग दुकान खुलते ही सबसे पहले चांदी की मछली के दर्शन करते हैं। जानिए इसके लाभ।

chandi ki machli ke fayde- India TV Hindi
chandi ki machli ke fayde Image Source : SAHIBA GEMS

वास्तु शास्त्र घर परिवार के वास्तु के लिए लाभकारी चीजों की जानकारी देता है। इन्हीं  लाभकारी चीजों में से एक है मछली। जी हां, मछली को फेंगशुई और वास्तु दोनों में धनदायक और शुभकारी माना जाता है। मछली पानी में रहती है और इसका संबध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है।  ऐसे में चांदी और पीतल की मछली को घर में वास्तु के लिहाज से बेहद लाभदायक माना जाता है।

पैसे को चुंबक की तरह खींच लाएगा चांदी का कछुआ, ये वास्तु उपाय भी करेंगे मालामाल

चांदी या पीतल की मछली को घर में धन की दिशा दिखाने वाली चीज माना जाता है। वास्तु विज्ञान में कहा जाता है कि जो लोग घर में एक खास दिशा में चांदी की छोटी से मछली रखते हैं, वहीं धन पानी की तरह बहा चला आता है और घरवालों को लगातार खुशखबरियां मिलती रहती है।

सास बहू में रहती है खटपट तो लिविंग रूम में छिपा दीजिए 5 रुपए की ये चीज, फिर देखिए कमाल

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड में तो चांदी की मछली को बहुत खास माना जाता है। बुंदेलखंड में दिवाली और धनतेरस की पूजा चांदी की मछली के बिना पूरी नहीं मानी जाती।

कई जगहों पर लोग शादी के मौके पर अपनी बेटी और दामाद को चांदी की मछली देते हैं, यहां मान्यता है कि बेटी को हमेशा अच्छी खबरें मिलती रहेंगी।

महंगे रत्नों जैसा ही चमत्कारी है तांबे का छल्ला, सबसे बड़ी कमी को करेगा कंट्रोल, लेकिन ये लोग दूर ही रहें

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बिजनेस करने वाले लोग अगर सुबह उठने के बाद सबसे पहले चांदी की मछली के दर्शन करें तो उनका बिजनेस मुनाफा देने लगता है। 

चांदी या पीतल की मछली को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए तो घर में पैसे आने की दिशा खुल जाती है। चारों दिशाओं से अच्छी खबरें आती हैं और तिजोरियां भरी रहती है।

करियर में तरक्की के लिए कुछ लोग दफ्तर में भी चांदी की मछली रखते हैं।

मनी प्लांट और दूध का किस्मत कनेक्शन कराएगा धनवर्षा, मां लक्ष्मी करेंगी स्थाई निवास

कहते हैं कि व्यापार में मुनाफे के लिए अगर दुकान खुलने पर सबसे पहले चांदी की मछली को देखा जाए तो बोहनी अच्छी होती है। 

कहते हैं कि पर्स में चांदी की छोटी से मछली रखने से पर्स हमेशा भरा रहता है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां सफलता ही मिलती है।

घर में मछलियों का टैंक या फिश एक्वेरियम रखना वास्तु के हिसाब से लाभकारी माना जाता है। इसी एक्वेरियम में अगर आप चांदी की नन्हीं से मछली डाल देंगे तो परिवार पर आने वाले सारे संकट कट जाते हैं। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल