1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Gochar 2022: 15 जून को सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन 5 राशियों पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

Surya Gochar 2022: 15 जून को सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन 5 राशियों पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

 Published : Jun 06, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 01:27 pm IST

वो कौन सी 5 राशियां है जिन्हें सूर्य के इस राशि परिवर्तन से अशुभ प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Surya Gochar 2022- India TV Hindi
Surya Gochar 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सूर्य के राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों पर मिलाजुला प्रभाव रहेगा
  • सूर्य राशि परिवर्तन की वजह से वृषभ राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा सकता है।
  • सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से तुला राशि के जातकों के सामने कठिन परिस्थितियां आएंगी।

Sun transit 2022: 15 जून को सूर्य देव वृष राशि से मिथुन राशि में राशिपरिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, किसी के लिए ये गोचर शुभ होगा तो किसी के लिए ये गोचर अशुभ भी हो सकता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन लोगों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

मेष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों पर मिलाजुला प्रभाव रहेगा। बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस अवधि के दौरान धन उधार न दे नहीं तो आपका पैसा वापस नहीं आएगा। 

Sun transit 2022: 15 जून को सूर्य देव का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के पास होगा पैसा ही पैसा, वहीं ये रहें सावधान

Surya Gochar 2022
Image Source : PIXABAYSurya Gochar 2022

वृषभ राशि 

सूर्य राशि परिवर्तन की वजह से वृषभ राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा सकता है। संतान पक्ष से तनाव रहेगा, जीवनसाथी से विवाद होगा और आपको मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पाएगा। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होगा जिसकी वजह से धनहानि होगी। जहां जरूरत हो वहीं पैसे खर्च करें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Mangalwar Upay: मंगलवार को इन उपायों को करने से व्यापार में चल रही मंदी हो सकती है दूर, जानिए

कर्क राशि

Surya Gochar 2022
Image Source : INDIA TVSurya Gochar 2022

सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई बहुत जरूरी काम में आपको असफलता हाथ लग सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान और चिंतित हो सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसे उधार न दें, वरना पैसा वापस मिलना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरीत है और प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव आएंगे, एक दूसरे को समझने की कोशिश करिए।

Nirjala Ekadashi 2022: 10 जून को किया जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत , इस दिन न करें ये काम

तुला राशि 

Surya Gochar 2022
Image Source : INDIA TVSurya Gochar 2022

सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से तुला राशि के जातकों के सामने कठिन परिस्थितियां आएंगी। संतान पक्ष की तरह से तनाव मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पैसों के मामले में सावधान रहें वरना धनहानि हो सकता है। पूजा करें तो मन शांत रहेगा। व्यापार में बदलाव न करें वरना नुकसान होगा।

Shani Vakri Gochar: शनि चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान

मीन राशि

Surya Gochar 2022
Image Source : INDIA TVSurya Gochar 2022

मीन राशि के लोगों के लिए गोचर का परिणाम मिला जुला रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन चलाते समय सावधानी करखें। व्यापार से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा, थोड़ी सी लापरवाही से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल