1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2021: समाप्त हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2021: समाप्त हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

 Updated : Dec 05, 2021 07:12 am IST

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू हुआ जो लगभग चार घंटों तक चला।

Surya Grahan 2021- India TV Hindi
Surya Grahan 2021 LIVE:  Image Source : INSTAGRAM/ KATREUTER

Highlights

  • इस सूर्य ग्रहण में भारत में कोई सूतक काल नहीं मान्य होगा।
  • इस बार सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा।

आज 04 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। इस बार सूर्य आंशिक रूप से इस ग्रहण से प्रभावित रहा। इस स्थिति को 'खण्डग्रास ग्रहण' कहते हैं। सूर्य ग्रहण - 04 दिसंबर यानी शनिवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहा। 

Surya Grahan 2021 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 12:02 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    सूर्य ग्रहण की तारीख और समय अवधि

    साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। जानें इसकी समय अवधि

    सूर्य ग्रहण- 04 दिसंबर, 2021

    सूर्य ग्रहण की शुरुआत- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 
    सूर्य ग्रहण की समाप्ति- दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक 
    सूर्य ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटा 

  • 9:17 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    गर्भवती महिलाएं  ग्रहण के समय ध्यान में रखें ये बातें-

    सुई में धागा नहीं डालना चाहिए।

    कुछ काटना, छीलना नहीं चाहिए।

    कुछ छौंकना या बघारना नहीं चाहिए।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। 

  • 8:51 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    क्या सूतक काल होगा मान्य?

    04 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

  • 8:14 AM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    जानें कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? 

    यह साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया,अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल