1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में कभी भी न लगाएं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, भंग हो जाएगी सुख- शांति

Vastu Tips: घर में कभी भी न लगाएं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, भंग हो जाएगी सुख- शांति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2021 06:55 am IST,  Updated : Dec 06, 2021 06:55 am IST

जानिए घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जानिए किस तरह की तस्वीर लगाना माना जाता है अशुभ

Vastu Rules Related To Lord Shiv Photo And Statue At Home best place for lord shiva pics- India TV Hindi
Vastu Rules Related To Lord Shiv Photo And Statue At Home best place for lord shiva pics Image Source : INSTAGRAM/SHOOLIN_SHIVA

Highlights

  • घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
  • भगवान शिव का निवास स्थल यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिए उत्तर दिशा की ओर रखें तस्वीर
  • इस तरह की तस्वीर लगाना है अशुभ

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के बारे में। घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। जानिए घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। 

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिव जी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हो। 

वास्तु  के अनुसार इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किये हो। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: घर और ऑफिस में करें इन फर्नीचर का इस्तेमाल, मिलेगा लाभ

Vastu Tips: तुलसी के पौधे पर इस दिन न चढ़ाएं जल, लग सकता है दोष

Vastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल भी न लगाएं तुलसी का पौधा, होगा नुकसान

vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल