1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इस दिशा में शौचालय बनवाने से रुक जाती हैं उन्नति, आती है बच्चे की तरक्की में बाधा

Vastu Tips: इस दिशा में शौचालय बनवाने से रुक जाती हैं उन्नति, आती है बच्चे की तरक्की में बाधा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2022 06:54 am IST,  Updated : Apr 11, 2022 06:54 am IST

Vastu Tips: पूर्व दिशा में शौचालय बनवाने से आपकी जीवन की गति गडबड़ा सकती है। 

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में शौचालय का विशेष ध्यान रखा गया है। किस दिशा में शौचालय बनवाने से क्या होगा? सबसे पहले शुरुआत करते हैं- पूर्व दिशा से। पूर्व दिशा में शौचालय बनवाने से आपकी जीवन की गति गडबड़ हो सकती है। आपके बड़े बच्चे की तरक्की में बाधा आ सकती है और आपके पैरों से सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्नति का मार्ग अवरूद्ध हो सकता है।

जानिए किस दिन खरीदना चाहिए सोना और लोहा, ग्रह बनेंगे अनुकूल होगा फायदा

पूर्व दिशा में शौचालय बनवाने से जीवन में एक ठहराव की स्थिति हो सकती है और जैसे रुका हुआ पानी सड़ जाता है, वैसे ही जीवन में ऊब महसूस होने लगती है। हमारे पैरों पर इस दिशा के शौचालय का बुरा असर पड़ सकता है और हर दिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच हमें आवांछित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर किसी वजह से आपके घर की पूर्व दिशा में शौचालय है तो शौचालय की छत में बांस का प्रयोग करके वास्तु के अशुभ प्रभावों को कम कर सकते है। 

शनिदेव की पूजा के दौरान कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे? शनिदेव के कोप का बन सकते हैं शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल