1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इन व्यवसाय से जुड़े लोगों को होली पर करना चाहिए ऐसे रंगों का प्रयोग, मिलेगा लाभ

Vastu Tips: इन व्यवसाय से जुड़े लोगों को होली पर करना चाहिए ऐसे रंगों का प्रयोग, मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2022 06:31 am IST,  Updated : Mar 18, 2022 06:31 am IST

लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। इसलिए भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर्स, इंजीनियर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

vastu tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली खेलते समय यदि विशेष रंगों का उपयोग किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। व्यवसाय, नौकरी या आय स्त्रोत के आधार पर भी रंगों का चयन किया जा सकता है।

सबसे पहले हम बात करेंगे लाल रंग की। लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। इसलिए भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर्स, इंजीनियर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरों के लिये हरे रंग से होली खेलना अच्छा रहता है। यह आपको सफलता दिलाने में मदद करता है।

पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है और गुरु सोना, चांदी, अन्न से संबंधित व्यापार के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। इसलिए इन कामों से संबंधित लोगों को पीले रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा।

नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑइल पेंट, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आप नई ऊंचाइयां को पाने में कामयाब होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल