1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: अगर पति-पत्नी में रहती है टेंशन तो बेडरूम में लगाएं तोते की तस्वीर, होंगे और भी फायदे

Vastu: अगर पति-पत्नी में रहती है टेंशन तो बेडरूम में लगाएं तोते की तस्वीर, होंगे और भी फायदे

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 16, 2022 06:49 am IST,  Updated : Jun 16, 2022 06:50 am IST

Vastu Shastra: अगर आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति अविश्वास की भावना है या आपके बीच किसी भी तरह का मन-मुटाव चल रहा है तो अपने शयनकक्ष में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : AMAZON

Highlights

  • तोते को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
  • अपने शयनकक्ष में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए।
  • व्यापारियों या बिजनेसमैन के लिए भी तोता शुभ होता है।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए तोते की तस्वीर के अन्य फायदों के बारे में। तोते को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चीनी सभ्यता में भी तोते को शुभ संदेश और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। 

अगर आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति अविश्वास की भावना है या आपके बीच किसी भी तरह का मन-मुटाव चल रहा है, रिश्ते में प्यार की कमी है तो अपने शयनकक्ष में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। 

इससे आपके रिश्ते में खुशहाली आयेगी और वह पहले से अधिक मजबूत बनेगा। इसके अलावा व्यापारियों या बिजनेसमैन के लिए भी तोता शुभ होता है। अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखने के लिए इस दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं। इससे आप अपनी बुद्धि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जो आपके व्यापार के लिये तेजी से उन्नति कराने वाला होगा।

ये भी पढ़ें - 

 Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय माह सावन?  जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Jagannath Rath Yatra 2022: स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, ठीक होकर 1 जुलाई को करेंगे रथ यात्रा

Vastu Shastra: घर की किस दिशा में तोते का चित्र लगाने से मिटेंगे सारे दोष, जानिए वास्तु टिप्स

 

Vastu Shastra: घर की किस दिशा में तोते का चित्र लगाने से मिटेंगे सारे दोष, जानिए वास्तु टिप्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल