1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: इस तरफ मुंह करके कभी न करें भोजन, होता है अपशगुन

वास्तु टिप्स: इस तरफ मुंह करके कभी न करें भोजन, होता है अपशगुन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2022 06:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 06:35 pm IST

आज हम आपको बताते हैं कि किस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाना चाहिए और किस दिशा की तरफ मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए।

Vastu Tips - India TV Hindi
Vastu Tips  Image Source : PIXABAY

Highlights

  • वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व है
  • दक्षिण की तरफ मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए
  • पूर्व की तरफ मुंह करके भोजन करना शुभ माना जाता है

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व है। किस दिशा में क्या करना चाहिए क्या नहीं? कौन सा सामान रखना चाहिए, कौन सा नहीं? किस दिशा में यात्रा करनी चाहिए, किस दिशा में नहीं? ये सारी बातें विस्तार से लिखी हुई हैं। जो लोग वास्तु शास्त्र का महत्व जानते हैं वो इस बात को भली भांति जानते हैं कि वास्तु के अनुसार हर काम करना क्यों जरूरी होता है। अगर घर का वास्तु सही हो तो आपको हर तरह की खुशियां मिलेंगी, सौभाग्य मिलेगा, धन मिलेगा वहीं अगर वास्तु के अपोजिट आप कुछ करेंगे तो वो अपशगुन होता है और फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। वास्तु में हमारे खाने और सोने की दिशा के बारे में भी बताया गया है। अगर गलत दिशा की तरफ सोएं या गलत दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाएं तो काफी नुकसान होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाना चाहिए और किस दिशा की तरफ मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए।

शनिदेव की पूजा के दौरान कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे? शनिदेव के कोप का बन सकते हैं शिकार

पूर्व दिशा

अगर आप पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाते हैं तो आपकी सारी बीमारियां दूर होती हैं। ये देवताओं की दिशा होती है इसलिए इस तरफ मुंह करके भोजन करने से उम्र बढ़ती है और रोग दूर होते हैं।

पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नौकरी करने वाले लोगों को पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करना चाहिए। अगर घर का कोई सदस्य बीमार है तो उसे भी पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है।

जानिए किस दिन खरीदना चाहिए सोना और लोहा, ग्रह बनेंगे अनुकूल होगा फायदा

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से घर में धन की बारिश होती है। घर के मुखिया को हमेशा उत्तर की तरफ मुंह करके ही भोजन करना चाहिए।

दक्षिण दिशा

वास्तु के अनुसार कभी भी भोजन दक्षिण की तरफ मुंह करके नहीं करना चाहिए। इससे कंगाली आती है और पैसे चले जाते हैं। ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए ना तो इस तरफ मुंह करके भोजन करें और ना ही इस तरफ करके भोजन पकाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  1. वास्तु शास्त्र वके अनुसार डाइनिंग टेबल को दक्षिण या पश्चिम की दीवार की तरफ रखें। 
  2. बिस्तर में बैठकर कभी भोजन ना करें। 
  3. घर में मेहमान आए हैं तो उन्हें दक्षिण या पश्चिम दिशा में बिठाकर भोजन कराएं और खुद अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल