1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: भूलकर भी तकिये के पास न रखें ये चीज, जीवन पर पड़ सकता नकारात्मक प्रभाव

वास्तु टिप्स: भूलकर भी तकिये के पास न रखें ये चीज, जीवन पर पड़ सकता नकारात्मक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2022 06:35 am IST,  Updated : Jan 26, 2022 09:15 am IST

आम तौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

अक्सर कई लोगो को घड़ी का खासा शौक होता है। तरह तरह की घड़ियों का कलेक्शन करना, आउटफिट के हिसाब से घड़ियां पहनना लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने इसे कभी वास्तु शास्त्र से जोड़कर देखा है। जी हां वास्तु का हमारे जीवन पर खास असर पड़ता है। अगर चीजें वास्तु के अनुसार की जाएं तो आपको इसका लाभ मिलता है।

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी की। आम तौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए।

 तकिये के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज़ नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलनेवाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है और तनाव पैदा कर देती है। साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है।

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: किस दिशा में पैसे रखने से होती है मां लक्ष्मी की कृपा?

Vastu Tips: आग्नेय कोण में लाल रंग करवाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

वास्तु टिप्स : घर के आग्नेय कोण में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल