1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज ही हटा लें बेड के नीचे से ये चीजें, वरना पति-पत्नी में होती रहेगी अनबन

आज ही हटा लें बेड के नीचे से ये चीजें, वरना पति-पत्नी में होती रहेगी अनबन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2022 02:06 pm IST,  Updated : Mar 30, 2022 02:06 pm IST

पलंग के नीचे झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • घर के प्रवेश द्वार से लेकर सोने वाले पलंग तक हर एक चीज का ताल्लुक वास्तु शास्त्र से होता है
  • पलंग के नीचे झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है

मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर एक जीच कहीं न कहीं वास्तु शास्त्र से प्रभावित होती है। घर के प्रवेश द्वार से लेकर सोने वाले पलंग तक। हर एक चीज का ताल्लुक वास्तु शास्त्र से होता है। इसमें घर की दिशा से लेकर सामानों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इनसे जुड़े अच्छे और बुरे दोनों कारणों के बारे में बताया गया है। 

आज हम आपको बेड यानी बिस्तर से जुड़ा वास्तु बताने जा रहे हैं, जिस बिस्‍तर पर आप सोते हैं उसके आस-पास कुछ खास चीजों को रखने से बचना चाहिए। इन चीजों का बेड के नीचे या अंदर होना न केवल मां लक्ष्मी को नाराज करने की वजह बनता है बल्कि इससे आर्थिक समस्या और वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है। आइए बताते हैं कि किन सामानों को बेड के अंदर या नीचे नहीं रखना चाहिए-

झाड़ू-

पलंग के नीचे झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। इसके साथ ही इसका असर घर के सदस्य की सेहत पर भी पड़ सकता है। 

आइना- 
वास्तु के अनुसार, सिर के पास या बिस्तर के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश पैदा हो सकता है।

लोहे का सामान-
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के नीचे भूलकर भी लोहे का सामान नहीं रखना चाहिए। इससे भी वास्तु दोष हो सकता है। अगर आपके लिए वो सामान काम का नहीं है तो उसे फेक दे या कबाड़ी को बेच सकते हैं। वहीं, अगर बाद में उस सामान की जरूरत पड़ सकती है तो बेहतर है कि उसे कहीं और रख दें।

पानी-
सोते समय अपने सिरहाने के पास पानी भूलकर भी नही रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसके अलावा पानी में मौजूद एलिमेंट आपको सोने नहीं देते हैं। 

जूते-चप्पल-
वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है।

कपड़ों की गठरी-
कभी भी फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर पलंग के नीचे नही रखना चाहिए। वास्तु के मुताबित ये शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इसके साथ ही वास्तु दोष घर की सुख-शांति को खत्म कर देते हैं।

इलेक्ट्रिक सामान-
वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रिक सामानों को बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल