1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर की तिजोरी पर लगाएं ये तस्वीर, रात दिन होगी धन की वर्षा

वास्तु टिप्स: घर की तिजोरी पर लगाएं ये तस्वीर, रात दिन होगी धन की वर्षा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2022 06:38 am IST,  Updated : Jan 21, 2022 06:41 am IST

तिजोरी के दरवाजे पर ऐसी फोटो के लगाने से आपके घर पर महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और आपको पैसों की कमी नहीं खलेगी।

वास्तु टिप्स: घर की...- India TV Hindi
वास्तु टिप्स: घर की तिजोरी पर लगाएं ये तस्वीर, रात दिन होनी धन की वर्षा Image Source : FREEPIK

वास्तु का हमारे जीवन पर खासा असर पड़ता है। इसके पालन से हमें कई लाभ प्राप्त होते हैं। वास्तु के मात्र कुछ उपायों से  आपकी तिजोरी में पैसों की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा कोई घर नहीं है जहां तिजोरी और अलमारी ना हो। तिजोरी ऐसी जगह है जहां आप अपना धन और अपने जरूरी सामान रखते हैं।हर किसी की इच्छा होती है की उसे कभी भी धन की कमी ना हो। इसके लिए घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी की सुंदर-सी फोटो लगाएं, लेकिन ध्यान रहे फोटो में देवी मां बैठी हुई होनी चाहिए।

साथ ही उस फोटो में दो सूंड उठाए हाथी का चित्र भी होना चाहिए। तिजोरी के दरवाजे पर ऐसी फोटो के लगाने से आपके घर पर महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और आपको पैसों की कमी नहीं खलेगी। इसके साथ ही जिस कमरे में तिजोरी रखी गई है उस कमरे में हल्के क्रीम रंग का पेंट कराएं। इससे भी आपको लाभ देखने को मिलेगा। इससे घर में धन में बढ़ोतरी होगी साथ ही सुख समृद्धी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स : दक्षिण-पूर्व दिशा में ना कराएं ये रंग, पड़ेगा बुरा प्रभाव

Vastu Tips: आग्नेय कोण में लाल रंग करवाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

वास्तु टिप्स : घर के आग्नेय कोण में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल