1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स : चुटकी भर नमक कर सकता है बहुत-सी परेशानियों को दूर, यूं करें इस्तेमाल

वास्तु टिप्स : चुटकी भर नमक कर सकता है बहुत-सी परेशानियों को दूर, यूं करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2022 07:16 am IST,  Updated : Mar 25, 2022 07:16 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है।

Salt- India TV Hindi
Salt Image Source : FREEPIK

Highlights

  • नमक हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
  • चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए खाने में उपयोग होने वाली सबसे खास चीज नमक के बारे में। नमक हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। सबसे पहले घर से नकारात्मकता हटाने और दरिद्रता दूर करने के लिये उपाय।  प्रतिदिन पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा-सा साबुत खड़ा नमक, यानि समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और माहौल में शांति बनी रहती है, लेकिन ध्यान रहे कि सप्ताह में एक बार गुरुवार को यह उपाय करने से बचना चाहिए। 

वास्तु टिप्स : घर में लगा मकड़ी का जाल मुसीबत की ओर करता है इशारा, तुरंत करें साफ

वास्तु टिप्स: भूलकर भी इस दिशा में न करें बेडरूम का निर्माण, पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ सकता है असर

चैत्र नवरात्र: पहली बार करनी है घटस्थापना तो चैक कर लें ये सामग्री लिस्ट, कुछ छूट ना जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल