1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स:स्टडी रूम में इन रंगों के प्रयोग से बढ़ती है बच्चों की अध्ययन क्षमता

वास्तु टिप्स:स्टडी रूम में इन रंगों के प्रयोग से बढ़ती है बच्चों की अध्ययन क्षमता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2022 06:34 am IST,  Updated : Jan 05, 2022 06:34 am IST

स्टडी रूम के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करना बेहतर माना जाता है। अध्ययन कक्ष के लिए क्रीम कलर, हल्का जामुनी, हल्का हरा, आसमानी, पीला, बादामी या भूरा रंग का चयन करना चाहिए।

स्टडी रूम में इन रंगों...- India TV Hindi
स्टडी रूम में इन रंगों के प्रयोग से बढ़ती है बच्चों की अध्ययन क्षमता Image Source : FREEPIK

Highlights

  • स्टडी रूम वह जगह होती है जहां हम शांति से बिना किसी शोर-शराबे और दखल के आराम से अध्ययन कर सकते हैं
  • स्टडी रूम का वातावरण अच्छा और शांतमय होना चाहिए
  • स्टडी रूम को पढ़ने लायक बनाने में रंगों का भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण रोल होता है

घर में हर एक कोने का अपना एक अलग महत्त्व होता है। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए स्टडी रूम यानि की अध्ययन कक्ष के रंग के बारें में। स्टडी रूम वह जगह होती है जहां हम शांति से बिना किसी शोर-शराबे और दखल के आराम से अध्ययन कर सकते हैं। इसके लिए स्टडी रूम का वातावरण अच्छा और शांतमय होना चाहिए।

स्टडी रूम को पढ़ने लायक बनाने में रंगों का भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण रोल होता है। यह बच्चों के लिए भी एक अहम हिस्सा माना जाता है। यदि स्टडी रूम आकर्षित दिखेगा तो बच्चों को बोरियत नहीं होगी और उनका मन भी पढ़ाई में अधिक लगेगा।

स्टडी रूम के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करना बेहतर माना जाता है। अध्ययन कक्ष के लिए क्रीम कलर, हल्का जामुनी, हल्का हरा, आसमानी, पीला, बादामी या भूरा रंग का चयन करना चाहिये, क्योंकि हल्का रंग वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है और खासकर पीला रंग। यह रंग बच्चों की अध्ययन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही स्टडी रूम में तस्वीरों का चुनाव करते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जैसी तस्वीरें आप वहां पर लगाएंगे, बच्चे का मन भी पढ़ाई में उसी हिसाब से लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल