1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विदुर नीति: ऐसे करने वाला व्यक्ति जीवन भर रहता है महामूर्ख

विदुर नीति: ऐसे करने वाला व्यक्ति जीवन भर रहता है महामूर्ख

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2022 07:59 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 07:59 pm IST

महाभारत युद्ध से पहले महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच जो भी बातें हुई थीं उन्हें विदुर नीति के नाम से जाना जाता है।

विदुर नीति- India TV Hindi
विदुर नीति Image Source : INDIA TV

Highlights

  • महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच जो भी बातें हुई थीं उन्हें विदुर नीति कहा जाता है
  • महात्मा विदुर द्वारा सुझाई गई नीतियों आज भी प्रासंगिक होती हैं

द्वापर युग के महाभारत काल में महात्मा विदुर की नीतियां आज के समय में भी जरूरी मानी गई हैं। महात्मा विदुर जी तेज बुद्धि और दूरदर्शिता ने अपनी ने अपनी नीतियों को हर काल के लिए प्रासंगिक बना दिया है।

महाभारत युद्ध से पहले महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच जो भी बातें हुई थीं उन्हें विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति महात्मा विदुर द्वारा सुझाई गई नीतियों का अनुसरण करता है, उसे जीवन में आसानी से सफलता प्राप्त हो जाती है। ऐसे ही विदुर जी ने उन 6 लोगों के बारे में बताया जो जीवन भर दुखी रहते हैं।

क्या है मांगलिक दोष? कोई कैसे बन जाता है मांगलिक, जानिए शादी पर इसका प्रभाव

श्लोक

परं क्षिपति दोषेण वर्त्तमानः स्वयं तथा।

यश्च क्रुध्यत्यनीशानः स च मूढतमो नरः॥

इसके अर्थ में महात्मा विदुर नीति बताते हैं कि जो व्यक्ति अपनी गलती को दूसरे की गलती बताकर खुद को बुद्धिमान समझता है और इस गलती के लिए दूसरे को दोषी मानते हुए उस पर क्रोध करता है वह महामूर्ख होता है। हमारे आस पास इस तरह के कई लोग नजर आते हैं, जो अक्सर ऐसा करते हैं। इसके लिए महात्मा विदुर ने महा मूर्खों की संज्ञा दी है।

बृहस्पति को मजबूत कर राजयोग दिलाता है सोना, लेकिन ये लोग न पहनें स्वर्ण

महात्मा विदुर बताते हैं कि हमेशा दूसरों को ईर्ष्या और नफरत करने वाला व्यक्ति मूर्खों की श्रेणी में गिना जाता है। उसकी आदत होती है कि वह अपने जीवन में हमेशा असंतुष्ट, गुस्सा करने वाला, शंकालु बना रहेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल