1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. ...तो इस कारण शादी करने से दूर भागते है आज के युवा

...तो इस कारण शादी करने से दूर भागते है आज के युवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 02:54 pm IST

लेकिन आज के समय में 25 साल का युवा अपनी पढ़ाई कर रहा होता हैं। जिसके कारण कोई ऐसा शख्स नहीं है, जो 35 से पहले शादी करने के बारें में सोचे। हम आपको अपनी खबर में बताते है कि आखिर आज के समय में युवा जल्दी शादी करने से दूर क्यों भागते हैं।

fredom
fredom

चाहते है पूरी फ्रीडम
आज के युवा सोचते है कि शादी होना एक बंधन होता हैं। जिसके बाद आपके पास इतनी जिम्मेदारी आ जाती है कि आप ठीक से जी नही पाते है। खुद के लिए समय नहीं पाते हैं। आज के समय में हम करियर और नौकरी में इतना उलझ कर रह गए है कि खुद के लिए बिल्कुल समय नहीं निकाल पाते हैं।

जो समय निकलता है वो अपने दोस्तों और अपनो शौक  पूरे करने में लग जाते हैं। जिसके कारण वह जिम्मेदारी लेने से बचते हैं। वह चाहते है कि उनके अंदर छिपी हर हुनर को बाहर निकाले। वह मानते है कि शादी की तो पूरी उम्र पडी हुई हैं। यह काम करने की उम्र बाद में नहीं आएगी।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना मानते हैं बेस्ट
आज के समय की बात करें, तो आज के युवा लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना बेस्ट मानते हैं। इसका मुख्य कारण है कि वह अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दे लेते हैं। इसी कारण आज की युवा सिटी की ओर रुख करती हैं। इस समय यह प्रचलन शहर में ज्यादा चल रहा हैं।

लिव-इन-रिलेशनशिप में दो प्यार करने वाले लोग साथ रहते हैं। ऐसे में युवाओं का मानना होता है जब बिना जिम्मेदारी और बिना किसी झंझट के भावनात्मक तौर पर सपोर्ट मिल रहा है औऱ साथ में करियर भी सही दिशा में बढ़ रहा है तो बीच में शादी क्यों? इसलिेए वह शादी से दूर भागते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल