1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. क्या है शादीशुदा मर्द के लिए लंबी उम्र पाने का नुस्ख़ा

क्या है शादीशुदा मर्द के लिए लंबी उम्र पाने का नुस्ख़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2015 01:38 pm IST

अगर आपकी सिर्फ़ एक बीवी है तो आप शायद लंबी उम्र पा सकते हैं लेकिन कहीं ये संख्या एक से ज़्यादा हुई तो आपको दिल की बीमारियां हो सकती हैं। हाल ही में किए गए

शादीशुदा मर्द के लिए...- India TV Hindi
शादीशुदा मर्द के लिए लंबी उम्र पाने का नुस्ख़ा

अगर आपकी सिर्फ़ एक बीवी है तो आप शायद लंबी उम्र पा सकते हैं लेकिन कहीं ये संख्या एक से ज़्यादा हुई तो आपको दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

हाल ही में किए गए एक शोध के मुताबिक़ ऐसा व्यक्ति जिसकी चार बीवियां हों उसे दिल की बीमारी होने की पांच गुना ज़्याद संभावना रहती है।

इसके पहले के शोध में कहा गया है कि शादीशुदा लोगों को कम तनाव होता है, वे शारीरिक रुप से अधिक सक्रिय रहते हैं और वे अच्छा खाते पीते हैं।

लेकिन बहुविवाह के प्रभाव पर बहुत कम अध्ययन किया गया है। इसलाम और मरमोन चर्च बहुविवाह की इजाज़त देता है।

सऊदी अरब के ह्दय विशेषज्ञ डॉ अमीन दौलाह का कहना है कि ये बात तो साबित हो चुकी है कि शादीशुदा लोगों की बेहतर सेहत और लंबी उम्र होती है लेकिन अब तक इस बात पर कोई शोध नहीं हुआ है कि बहुविवाह का दिल पर क्या असर पड़ता है।

बहुविवाह का प्रचलन उत्तर और पश्चिम अफ़्रीका, मिडिल ईस्ट, सेंट्रल एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में है।

शोध में 687 शादीशुदा पुरुषों का अध्ययन किया गया जिनकी औसत आयु 59 थी। इनमें से 56 प्रतिशत को डायबिटीज़(मधुमेह), 57 प्रतिशत को हाई ब्लड प्रेशर(उच्च रक्तचाप) और 45 प्रतिशत की दिल की बीमारी का पुराना इतिहास था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल