ब्रेकअप के बाद लाइफ हो गई है बोरिंग, तो इन टिप्स से बदल दें अपनी जिंदगी
ब्रेकअप के बाद लाइफ हो गई है बोरिंग, तो इन टिप्स से बदल दें अपनी जिंदगी
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 08, 2019 09:50 pm IST,
Updated : Jan 08, 2019 09:50 pm IST
हम आपको आज ऐसे टिप्स देगे तो कि ब्रेकअप के बाद हो चुकी बोरिंग लाइफ में फिर से हैप्पीनेस भर देगै। जानिए इन बेहतरीन टिप्स के बारें में।
Neha Kakkar
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई एक लिमिट में बंधा होता है। अगर उसके साथ कुछ हो जाता है तो सोचता है कि बस इसके आगे कोई जिंदगी ही नहीं है। शायद मेरा जीना ही बेकार है। वह अपनी लाइफ में इतना दुखी रहने लगता है कि उसके सामने से बहुत ही खूबसूरत पल निकल जाते है और उनको वह एंजॉय नहीं कर पाता है। कई लोग ऐसे होते है कि ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले जाते है या फिर दुनिया के हर इंसान से एक दूरी बना कर रख लेते है।
हाल में ही नेहा कक्कड़ की हिमांश कोहली के साथ ब्रेकेअप की खबरें आईं जिससे वह अंदर तक तोड़ कर रख दिया। उन्होंने इस बात को खुद कबूला की वह डिप्रेशन में चली गई है, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और वह एक नए सिरे से अपनी लाइफ की शुरुआत कर चुकी है। ऐसे ही हम आपको आज ऐसे टिप्स देगे तो कि ब्रेकअप के बाद हो चुकी बोरिंग लाइफ में फिर से हैप्पीनेस भर देगै। जानिए इन बेहतरीन टिप्स के बारें में।
आधे से ज्यादा लोग ब्रेकअप के बाद उदास रहने लगते है। उन्हें लगता है कि अब शायद दुनिया में कुछ नहीं है। लेकिन आप ये बात भूल जाते है कि वास्तव में आप जिसको अपना टाइम दे रहे थे। उसके अलावा भी आपके आसपास ऐसे लोग होगे जो आपके साथ टाइम बिताना चाहते हो। ऐसे लोगों को पहचाने और अपना कीमती वक्त उनके साथ बिताएं। (शादी से पहले पार्टनर से जरुर करें ये 3 सवाल, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना )
कई बार होता है कि ब्रेकअप हो जाने के बाद हमें लगता है कि जो भी उनके रिलेशन के बारें में जानता है वो उनके ऊपर सहानुभुति दिखाएं। उसके पार्टनर को बुरा भला कहें। इससे आपका सुकुन मिलेगा। अगर आपकी यह सोच है तो इसे बदल दें हो सकता है कि सहानुभुति के चक्कर में आप मजाक का पात्र बन जाएं।
वीकेंड के दिनों में अपने पुराने दोस्त या फिर किसी जगह घूमने चले जाएं। इससे आपको अच्छा फील होगा।
एक ऐसी लिस्ट तैयार करेँ। जिसमें अपनी पसंद नापसंद की हर एक चीज लिखे। उसके बाद इसे ही करना शुरु करें। कुछ ही दिनों में आपको इन चीजों में मजा आने लगेगा और ब्रेकअप से आप आसानी से उबर आएंगे।
खुद को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो काउसलिंग की मदद लें।
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।